हाल ही में 1 अप्रैल को सीरिया के दमिश्क में वाणिज्य दूतावास पर हुए इजरायली हमले में एक शीर्ष ईरानी जनरल और छह अन्य सैन्य अधिकारी मारे गए थे। इसके बाद ईरान ने बदला लेने की कसम खाई है।

ईरान- इजरायल। ईरान अगले 48 घंटों के भीतर इजरायल पर सीधा हमला कर सकता है। इसके लिए यहूदी राष्ट्र इजरायल तैयारी भी कर रहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को एक ईरानी सेना से जुड़े एक व्यक्ति इस बात की जानकारी दी। अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि ईरान अभी भी इजरायल पर सीधे हमले के राजनीतिक जोखिमों का आकलन कर रहा है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के एक सलाहकार ने कहा स्ट्राइक की योजना सर्वोच्च नेता के सामने है और वह अभी भी राजनीतिक जोखिम का आकलन कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हाल ही में 1 अप्रैल को सीरिया के दमिश्क में वाणिज्य दूतावास पर हुए इजरायली हमले में एक शीर्ष ईरानी जनरल और छह अन्य सैन्य अधिकारी मारे गए थे। इसके बाद ईरान ने बदला लेने की कसम खाई है। हालांकि, इसके बावजूद इजरायल ने सार्वजनिक रूप से हमले में अपनी भूमिका को स्वीकार या अस्वीकार नहीं किया है।

सीरिया में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर हमला

सीरिया में ईरानी वाणिज्य दूतावास को ध्वस्त करने वाले हमले में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के मोहम्मद रज़ा ज़ाहेदी की मौत हो गई। दमिश्क में हमले ने इजरायल द्वारा ईरानी सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाए जाने की घटना में बढ़ोतरी देखी गई है। इसके पीछे की वजह ये है कि ईरान ने इजरायल के खिलाफ लड़ने वाले आतंकवादी समूहों का समर्थन किया था। हालांकि, तेहरान ने कहा कि वह जल्दबाजी में कार्रवाई नहीं करेगा, क्योंकि वह गाजा युद्ध विराम सहित मांगों पर जोर दे रहा है। 

ईरान समर्थित हमास ने 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल पर हमला किया, जिसके परिणामस्वरूप गाजा पट्टी पर इजरायली हमला हुआ। इसके बाद इजरायल ने लेबनान के ईरानी समर्थित हिजबुल्लाह मिलिशिया और ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के खिलाफ सीरिया पर हवाई हमले तेज कर दिए।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को ब्रिटेन के FCO ने इस वजह से किया ब्लैक लिस्ट, भारत को भी दूसरे श्रेणी में डाला