यूनाइटेड किंगडम के विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय (FCO) ने एक ब्लैक लिस्ट जारी की है। इसके मुताबिक पाकिस्तान को उन देशों की सूची में शामिल किया है, जिन्हें वह ब्रिटेन के नागरिकों के लिए यात्रा करने के लिए बहुत खतरनाक मानता है।

FCO ब्लैक लिस्ट। यूनाइटेड किंगडम के विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय (FCO) ने एक ब्लैक लिस्ट जारी की है। इसके मुताबिक पाकिस्तान को उन देशों की सूची में शामिल किया है, जिन्हें वह ब्रिटेन के नागरिकों के लिए यात्रा करने के लिए बहुत खतरनाक मानता है। इस तरह से FCO ने 66 देशों सूची जारी की है, जिसमें ब्रिटिश नागरिकों को कुछ या सभी हिस्सों की यात्रा न करने की सलाह दी है। संगठन ने सूची को अपडेट करते हुए आठ और देशों को जोड़ा है, जिससे प्रतिबंधित गंतव्यों की कुल संख्या 24 हो गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मैनचेस्टर इवनिंग न्यूज के अनुसार FCO अपराध, युद्ध, आतंकवाद, बीमारी, मौसम की स्थिति और प्राकृतिक आपदाओं सहित सफर करने वालों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाली कई चिंताओं को कवर करता है। नए जोड़े गए देश वे हैं जो वर्तमान में संघर्षग्रस्त लिस्ट में शामिल हैं, जिनमें रूस, यूक्रेन, इजरायल, ईरान, सूडान, लेबनान, बेलारूस और फिलिस्तीनी क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा ब्लैक लिस्ट सूची में अफगानिस्तान, बुर्किना फासो, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, चाड, हैती, इराक, इजरायल, लेबनान, लीबिया, माली, नाइजर, उत्तर कोरिया, सोमालिया, सोमालीलैंड, दक्षिण सूडान, सीरिया, वेनेजुएला और यमन शामिल हैं।

FCO ने लिस्ट में भारत के नाम को किया शामिल

FCO ने ब्लैक लिस्ट के अलावा एक रेड लिस्ट भी जारी किया है। इसके मुताबिक संगठन ने ब्रिटिश नागरिकों को कुछ देशों में तभी यात्रा करने की सलाह दी है, जब तक कोई जरूरी काम न हो। इस सूची में अल्जीरिया, अंगोला, आर्मेनिया, अजरबैजान, बांग्लादेश, बेनिन, बुरुंडी, कैमरून, कोलंबिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, जिबूती, इक्वाडोर, मिस्र, इरिट्रिया, इथियोपिया, जॉर्जिया, भारत, इंडोनेशिया, आइवरी कोस्ट, जॉर्डन, केन्या, कोसोवो, लाओस, मलेशिया, मॉरिटानिया, मैक्सिको, मोल्दोवा, मोजाम्बिक, म्यांमार (बर्मा), नाइजीरिया, पापुआ न्यू गिनी, फिलीपींस, कांगो गणराज्य, सऊदी अरब, तंजानिया, थाईलैंड, टोगो , ट्यूनीशिया, तुर्की, उज़्बेकिस्तान, पश्चिमी सहारा जैसे कई देश शामिल है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में एक शख्स ने पत्नी समेत 7 बच्चों को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, वजह जान फट जाएगा कलेजा