
Germany Ship Accident: 20 मिनट में टकराए दो विशाल जहाज, Titanic की आई याद!
Germany Ship Accident: जर्मनी में Mein Schiff 3 क्रूज जहाज सफर शुरू होने के 20 मिनट बाद कंटेनर जहाज MSC Victorine से टकरा गया। जहाज पर 3350 लोग सवार थे। हादसे में लाइफबोट क्षतिग्रस्त हुईं, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। जानिए हादसे की पूरी कहानी।
जर्मनी के ब्रेमरहाफेन बंदरगाह से रवाना हुआ लग्जरी क्रूज जहाज Mein Schiff 3 सफर शुरू होने के करीब 20 मिनट बाद कंटेनर जहाज MSC Victorine से टकरा गया। जहाज पर 3,350 लोग सवार थे। खराब मौसम और तेज हवाओं के बीच हुई इस टक्कर में क्रूज की कई लाइफबोट क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि कंटेनर जहाज के बाहरी ढांचे को भी नुकसान पहुंचने की खबर है। राहत की बात यह रही कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली। हादसे के बाद क्रूज को वापस बंदरगाह लाया गया। जर्मन पुलिस और जल पुलिस घटना की जांच कर रही हैं।