इजराइल हमास युद्ध के बीच बड़ी खबर आ रही है कि इजराइल सीजफायर के लिए तैयार हो गया है। बदले में हमास 50 बंधकों को रिलीज करेगा। इस मानवीय पहल का दुनिया के बाकी देशों ने भी स्वागत किया है। 

Israel Ceasefire. इजराइल और हमास के बीच चल रहे भीषण युद्ध के बीच सबसे अच्छी खबर आई है। इजराइल सीजफायर पर राजी हो गया है और हमास 50 बंधकों को रिहा करेगा। यह खबर अभी पब्लिक नहीं की गई है लेकिन माना जा रहा है कि दोनों के बीच यह डील पक्की हो गई है। जिसका किसी भी समय ऐलान किया जा सकता है। हमास ने 7 अक्टूबर को इजराइल पर हमले के दौरान इन्हें बंधक बना लिया था। बीते 45 दिनों से जारी युद्ध के बीच यह पहला मौका होगा जब हमास 50 बंधकों को रिहा करेगा। इससे पहले कुछ अमेरिकी नागरिकों को रिहा किया गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इजराइल के प्रधानमंत्री ने की पूरी रात मीटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पूरी रात कैबिनेट के साथ मीटिंग की और इस मसले पर सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा की गई है। इजराइल ने इसे कठिन फैसला माना है लेकिन इसे सही भी करार दिया गया है। एएफपी न्यूज एजेंसी के मुताबिक इजराइल 4 दिनों के लिए सीजफायर पर राजी हुआ है। बदले में हमास महिलाओं और बच्चों के साथ करीब 50 बंधकों को रिहा करेगा। इनमें कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। यह भी कहा गया है कि अगर सीज फायर एक दिन और बढ़ाया जाएगा तो 10 बंधकों को और रिहा कर दिया जाएगा। हमास ने जारी बयान में कहा है कि वे इस मानवीय पहल का स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि इजराइल भी 150 फिलीस्तीनी नागरिकों को रिहा कर देगा।

7 अक्टूबर को किया था हमास ने इजराइल पर हमला

बीते 7 अक्टूबर को हमास के आतंकवादियों ने सुनियोजित तरीके से इजराइल पर बड़ा हमला किया था। तब फिलीस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने इजराइल पर 5000 रॉकेट दागे। इतना ही नहीं हमास के करीब 2500 लड़ाकों ने इजराइली सीमा में घुसपैठ की और लोगों की हत्याएं की। इसके अलावा करीब ढाई सौ लोगों को बंधक बनाया गया है। इस हमले के बाद इजराइल लगातार हमास पर हमले कर रहा है। इस भीषण युद्ध में अभी तक दोनों तरफ से करीब 15000 लोगों के मारे जाने की सूचना है।

यह भी पढ़ें

एलन मस्क का बड़ा ऐलान- ‘युद्ध प्रभावित गाजा हॉस्पिटल्स को दान करेंगे X का विज्ञापन रेवेन्यू’