स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गई थी  पिता ने बताया कि उन्हें रविवार सुबह छह बजे कनाडा पुलिस का फोन आया और उन्हें उनकी बेटी की मौत के बारे में सूचित किया गया

चंडीगढ: पंजाब के जालंधर जिले की 21 वर्षीय युवती की कनाडा में कथित रूप से हत्या कर दी गई। युवती के परिवार ने बताया कि प्रभजीत कौर ब्रिटेन के सरे में रहती थी। वह तीन साल पहले स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गई थी। कौर के पिता गुरदयाल सिंह ने बताया कि उन्हें रविवार सुबह छह बजे कनाडा पुलिस का फोन आया और उन्हें उनकी बेटी की मौत के बारे में सूचित किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने बताया कि कनाडा की पुलिस ने और कुछ नहीं बताया। परिवार ने कहा कि कौर पढ़ाई के बाद किराने की एक दुकान में काम करती थी।

कौर के परिवार के सदस्य उसकी मौत की खबर से सदमे में है।