Japan Twitter Killer: जापान में ट्विटर किलर ताकाहिरो शिराइशी को शुक्रवार को फांसी दे दी गई। उसने 2017 में सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर 9 लोगों की हत्या कर दी थी।

Japan Twitter Killer: जापान में शुक्रवार को ताकाहिरो शिराइशी नाम के एक व्यक्ति को फांसी दे दी गई। उसे ट्विटर किलर के नाम से जाना जाता था। साल 2017 में 9 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। ये सभी लोग सोशल मीडिया पर आत्महत्या की बात कर रहे थे, और शिराइशी ने ट्विटर के जरिए उनसे संपर्क किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेरहमी से महिलाओं की हत्या करता था शिराइशी

उसने 8 महिलाओं और 1 पुरुष को अपने फ्लैट में बुलाया, फिर उनकी हत्या करके उनके शवों के टुकड़े कर दिए। पुलिस को जब उसके अपार्टमेंट में छापा मारा, तो शवों के टुकड़े फ्रीज में रखे थे। जांच में यह भी सामने आया कि उसने कुछ महिलाओं का यौन शोषण भी किया था।

मदद के नाम पर करता था महिलाओं की हत्या

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ताकाहिरो शिराइशी अपने शिकारों से ट्विटर के जरिए संपर्क करता था। वह उन लोगों से कहता था कि अगर वह आत्महत्या करना चाहते हैं तो वो उनकी मदद करेगा। लेकिन मदद के नाम पर उसने आठ महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया और फिर बेरहमी से उनकी हत्या कर दी। इनमें कुछ लड़कियां काफी कम उम्र की भी थीं। इसके अलावा, उसने एक महिला के बॉयफ्रेंड को भी मार डाला ताकि वह किसी को कुछ न बता सके।

यह भी पढ़ें: SCO बैठक में भारत के रुख पर बोले एस. जयशंकर, आतंकवाद के खिलाफ राजनाथ सिंह के फैसले को बताया सही

बहुत गोपनीय तरीके से दी गई फांसी

एपी की रिपोर्ट के अनुसार, जापान में आत्महत्या की दर दुनिया में सबसे ज्यादा मानी जाती है। कुछ समय पहले इसमें थोड़ी कमी आई थी, लेकिन कोरोना महामारी के बाद फिर से इसमें बढ़ोतरी हुई है। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जापान में फांसी की सजा को खत्म करने की मांग तेज हो रही है, खासकर तब से जब पिछले साल दुनिया के सबसे लंबे समय तक मौत की सजा झेलने वाले कैदी इवाओ हाकामाडा को बरी कर दिया गया था। शिराइशी को टोक्यो डिटेंशन हाउस में बहुत गोपनीय तरीके से फांसी दी गई। सरकार ने तब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी, जब तक सजा पूरी नहीं हो गई।