अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने रविवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे के मौक पर भारत में अपने परिवार के साथ बिताए दिनों की याद किया। उन्होंने बताया, मेरे नाना नानी अभूतपूर्व थे। मेरे नाना भारत की स्वतंत्रता के रक्षक थे। 

वॉशिंगटन. अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने रविवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे के मौक पर भारत में अपने परिवार के साथ बिताए दिनों की याद किया। उन्होंने बताया, मेरे नाना नानी अभूतपूर्व थे। मेरे नाना भारत की स्वतंत्रता के रक्षक थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कमला हैरिस ने ट्वीट किया, ''मेरे नाना-नानी अभूतपूर्व थे। मेरे नाना भारत की स्वतंत्रता के रक्षक थे। वहीं, मेरी नानी पूरे देश में यात्रा कर महिलाओं से जन्म नियंत्रण के बारे में जानकारी देती थीं। हमारे भविष्य को बेहतर बनाने का उनका जुनून और प्रतिबद्धता ने मुझे आज यहां तक पहुंचाया।'' 

Scroll to load tweet…


लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों के महत्व के बारे में बताते थे नाना
इससे पहले 27 अगस्त को कमला हैरिस ने कुछ पुरानी बातों को शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि उनके नाना पी वी गोपालन भारत में उन्हें मॉरनिंग वॉक पर ले जाते थे। यहां वे उन्हें लोकतंत्र और मानव अधिकारों की रक्षा के महत्व के बारे में जानकारी देते थे। यह आज भी मेरे लिए अहमियत रखती है।