लास वेगास के एक हुक्का पार्लर में बड़ी वारदात हो गई। यहां 14 लोगों को गोली मार दी गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि संदिग्ध मौके से भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

लास वेगास। अमेरिका के लास वेगास शहर (Las Vegas) के एक हुक्का पार्लर (Hukkah Parlour) में बड़ी वारदात हो गई। यहां 14 लोगों को गोली मार दी गई है। लास वेगास पुलिस ने बताया कि मौके पर ही एक पीड़ित की मौत हो गई जबकि 2 बेहद गंभीर हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि संदिग्ध मौके से भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस गोलीबारी करने वालों की पता लगाने के लिए लोगों से पूछताछ करने के साथ साथ जानकारी देने वालों को प्रोत्साहित करने का काम कर रही है।

हुक्का लाउंज में रात भर पार्टी की वजह से वारदात

पुलिस प्रारंभिक जांच के आधार पर मान रही है कि हुक्का लाउंज (Hookah Lounge) में रात भर हुई पार्टी के दौरान दो लोगों में झगड़ा हो गया। झगड़ा होने के दौरान दोनों पक्षों में किसी ने बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी होगी। इसके बाद दोनों तरफ से लोगों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। दो पक्षों के झगड़े में कई लोग मारे गए और कई घायल हो गए।

लास वेगास मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग (Las Vegas Metropolitan Police) ने कहा कि उसे स्थानीय समयानुसार तड़के करीब 3:15 बजे गोलीबारी की कई रिपोर्टें मिलीं। घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने काफी संख्या में घायल लोग मिले। वहां बंदूक की गोली से 14 लोगों को घायल अवस्था में पाया। दो पक्षों के झगड़े में गोली लगने से घायल पीड़ितों को पुलिस ने एक स्थानीय अस्पताल पहुंचवाया।

दो की हालत गंभीर

पुलिस ने कहा कि पीड़ितों में से दो की हालत गंभीर है, जबकि बाकी की हालत स्थिर है। क्लार्क काउंटी कोरोनर का कार्यालय मरने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटा हुआ है। घातक शूटिंग के बारे में जानकारी रखने वालों को लास वेगास मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के होमिसाइड सेक्शन से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

यहभीपढ़ें:

रूसकीबमबारीकेबीचयूक्रेनकेप्रेसिडेंटजेलेंस्कीनेसहयोगियोंसंगवीडियोबनाया, बोले-हमअपनीस्वतंत्रताकेलिएलड़ेंगे

यूक्रेनकादावा: जवाबीहमलेमेंरूसके 2800 सैनिकोंकोमारगिराया, 80 टैंकभीकिएतबाह