Man Throws Firebomb In US: अमेरिका के कोलोराडो में यहूदी लोगों पर आग के बम फेंके गए और 'फ्री फलस्तीन' के नारे लगाए गए। इस हमले में 6 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है।

Man Throws Firebomb In US: अमेरिका के कोलोराडो से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां रविवार को बोल्डर शहर में यहूदी लोगों पर आग के बम फेंके गए और वहां 'फ्री फलस्तीन' के नारे भी लगाए गए। इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इस हमले में 67 से 88 साल के छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को किया गिरफ्तार

कोलोराडो के अटॉर्नी जनरल फिल वीजर ने कहा कि यह हमला खास समूह को निशाना बनाकर किया गया है, इसलिए इसे एक बड़ा अपराध माना जाना चाहिए। एफबीआई ने हमलावर की पहचान 45 साल के मोहम्मद सबरी सोलिमा के रूप में की है।

यह भी पढ़ें: नॉर्थईस्ट में भारी बारिश का दौर जारी, राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें अपने राज्य का हाल

अमेरिका में यहूदी विरोधी घटनाएं बढ़ी

यह घटना गाजा में इजरायल और फिलिस्तीन के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुई है, जिससे अमेरिका में यहूदी विरोधी घटनाएं बढ़ गई हैं। साथ ही, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थकों ने फिलिस्तीन के विरोध प्रदर्शनों को यहूदी विरोधी बताने की कोशिश भी तेज कर दी है।

Scroll to load tweet…

19 साल की लड़की ने बताई सच्चाई

कोलोराडो यूनिवर्सिटी की 19 साल की छात्रा ब्रुक कॉफमैन इस हमले की गवाह बनीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने चार महिलाओं को जमीन पर बैठे या लेटे देखा, जिनके पैर जल गए थे। उनमें से एक महिला बुरी तरह झुलस गई थी और किसी ने उसे झंडे में लपेट दिया था।