हमास द्वारा बंधक बनाए गए और मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए इजरायल की महिलाओं ने तेल अवीव के तट पर सामूहिक योग किया है। 

तेल अवीव। फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास और इजरायल के बीच एक महीने से अधिक से लड़ाई (Israel Hamas War) चल रही है। इजरायली सैनिक गाजा में जमीनी कार्रवाई कर रहे हैं और हमास के ठिकानों को तबाह कर रहे हैं। इस बीच सैनिकों को हमास द्वारा 7 अक्टूबर को किए गए हमले के दौरान बंधक बनाए गए लोगों के शव मिल रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

हमास ने 200 से अधिक लोगों को बंधक बनाया था। चंद बंधकों को हमास द्वारा छोड़ा गया, लेकिन अधिकतर का अभी पता नहीं चला है। बंधकों के शव मिलने से चिंता और बढ़ गई है। इस बीच इजरायल की महिलाओं ने तेल अवीव के तट पर सामूहिक योग किया है। इस कार्यक्रम का आयोजन हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों और उनके परिवारों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए किया गया। इसके साथ ही हमास के हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के परिवारों के प्रति भी एकजुटता दिखाई गई। योग कार्यक्रम में शामिल महिलाएं अपने सामने पीड़ितों की तस्वीर लिए हुईं थी।