पाकिस्तान के बलूचिस्तान के मुसाखेल में पंजाब के कम से कम 23 लोगों की हत्या हुई है। हथियारबंद हमलावरों ने बसों और ट्रकों में सवार लोगों को निशाना बनाया। यात्रियों को जबरन उतारा और पहचान करने के बाद मार डाला।

वर्ल्ड डेस्क। सोमवार तड़क एक भयावह हमले में पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के मुसाखेल में पंजाब के कम से कम 23 लोग मारे गए। आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार हथियारबंद हमलावरों ने अंतर-प्रांतीय बसों और ट्रकों को निशाना बनाया। यात्रियों को जबरन उतारा, उनकी पहचान की और फिर उन्हें मार डाला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुसाखेल के सहायक आयुक्त नजीब काकर ने बताया कि हथियारबंद लोगों ने रारशाम जिले में राजमार्ग को बंद किया था। उनलोगों ने वाहनों को रोका और यात्रियों को जबरन उतारा। पहचान की जांच करने के बाद हमलावरों ने पीड़ितों को मार डाला। मारे गए सभी लोग पंजाब के रहने वाले थे।

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…

हमलावरों ने दस वाहनों में लगा दी आग

हत्याओं के बाद, हमलावरों ने दस वाहनों में आग लगा दी और घटनास्थल से फरार हो गए, जिससे विनाश का मंजर पीछे छूट गया। पुलिस और लेवीज अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और शवों को पहचान और आगे की जांच के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने हमले को आतंकवाद का कृत्य बताते हुए निंदा की। पीड़ितों के परिवारों को गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए बुगती ने इस घटना को एक "कायरतापूर्ण कृत्य" बताया और कसम खाई कि अपराधियों को न्याय का सामना करना पड़ेगा।