भूकंप के बाद सोशल मीडिया में इससे जुड़े वीडियो सामने आने लगे हैं। एक वीडियो में मॉल में अंदर काफी हलचल देखी जा सकती है। लोग डरकर जान बचाने के लिए भागते नजर आए।

मॉस्को. कोरोना वायरस के कहर के बीच रूस में भयंकर और तीव्र भूकंप आया है। यहां भूकंप ने तबाही मचा दी है। रूस के उत्तरी पेसिफिक आइलैंड में बुधवार को भीषण भूकंप आया है। इसकी रिक्टर स्कैल पर तीव्रता 7.5 मापी गई है और इसके बाद रूस के पूर्व में स्थित कुर्ली आइलैंड में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। साथ ही हवाई में भी अलर्ट जारी किया गया है। 

भूकंप के बाद सोशल मीडिया में इससे जुड़े वीडियो सामने आने लगे हैं। एक वीडियो में मॉल में अंदर काफी हलचल देखी जा सकती है। लोग डरकर जान बचाने के लिए भागते नजर आए।

Scroll to load tweet…

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, यह भूकंप जापान सुदूर उत्तर में स्थित कुर्ली चेन के सेवेरो के उत्तर-पूर्व में 219 किमी दूर इस भूकंप का केंद्र बताया गया है। यह सतह से 56 किमी गहराई में है।

जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं

अब तक इस भूकंप की वजह से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है लेकिन पेसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर के अनुसार 1000 किमी के दायरे में भयानक सुनामी का खतरा पैदा हो गया है। अलर्ट में कहा गया है कि इससे पहले भी भूकंप के केंद्र से कई किलोमीटर दूर तक सुनामी का असर देखा गया है।

Scroll to load tweet…

सुनामी का अलर्ट जारी

इसके अलावा अमेरिका के हवाई में भी सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही सुनामी वॉर्निंग सेंटर अलास्का और अमेरिका को भी होने वाले संभावित नुकसान का आंकलन कर रहा है। दूसरी तरफ जापान में भी अलर्ट जारी किया है और कहा गया है कि समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। लोगों को सतर्क रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।