इंडोनेशिया में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का भव्य स्वागत किया। लोग उनके स्वागत के लिए सुबह 3 बजे से ही रिट्ज कार्लटन होटल में जुट गए थे।

जकार्ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 20वें आसियान भारत शिखर सम्मेलन और 18वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचे। पीएम अहले सुबह जकार्ता पहुंचे। इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय उनका स्वागत करने के लिए जुटे हुए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

एयरपोर्ट से पीएम जकार्ता के रिट्ज कार्लटन होटल पहुंचे तो वहां मौजूद हजारों लोगों ने मोदी-मोदी के नारे से उनका स्वागत किया। पीएम के स्वागत के लिए लोग सुबह तीन से बजे से जुटे हुए थे। इस दौरान पीएम के सम्मान में पारंपरिक भारतीय डांस किया गया।

Scroll to load tweet…

 प्रधानमंत्री स्वागत करने आए लोगों के पास गए और उनसे हाथ मिलाया। इस दौरान एक कलाकार वाद्ययंत्र बचा रहा था। पीएम मोदी उसके पास गए और खुद भी वाद्ययंत्र बजाया।

स्वागत करने आई इंडोनेशियाई महिला ने कहा-हम भारत से प्यार करते हैं

स्वागत करने आई एक महिला ने कहा कि हम इंडोनेशियाई समुदाय से हैं। हम भारत से प्यार करते हैं। हम पीएम मोदी से मिलने और इंडोनेशिया में उनका स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। 

यह भी पढ़ें- ASEAN India Summit में पीएम मोदी ने कही चीन को चुभने वाली ये बात, पढ़ें पूरा भाषण

एक प्रवासी भारतीय महिला ने कहा कि आज मेरी टीम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए प्रारंभिक नृत्य करने का मौका मिला। यह हमारे लिए बहुत अच्छा अनुभव था। उन्हें देखना हम सभी के लिए एक रोमांचकारी अनुभव था।