ब्रिटेन में बच्चों के नामकरण के ट्रेंड में बड़ा बदलाव आया है। मुहम्मद लगातार सबसे लोकप्रिय नाम बना हुआ है, जबकि विक्टोरिया, हैरी और विलियम जैसे पारंपरिक नाम पीछे छूट गए हैं। ओलिविया और अमेलिया लड़कियों के लिए टॉप नामों में शामिल हैं।

Most Popular names: विलियम शेक्सपियर ने अपनी कृति रोमियो एंड जूलियट में नाम का उल्लेख करते हुए लिखा होगा कि नाम में क्या रखा है?, तो यह सोचा नहीं होगा कि नाम आने वाले दशकों में महत्वपूर्ण होता चला जाएगा। आधुनिक हो चली दुनिया अब नाम के पीछे दीवानी हो रही है। यूनाइटेड किंगडम में नाम की लोकप्रियता को लेकर एक डेटा सामने आया है। इंग्लैंड और वेल्स का सबसे लोकप्रिय नाम हैरान करने वाला है। जिस ब्रिटिश रॉयल फैमिली का दबदबा दुनिया के देशों में रहा है, अब उस फैमिली के लोगों के नाम उनके अपने ही देश में अलोकप्रिय हो चुके हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह नाम सबसे कम पसंदीदा नाम

यूके सरकार के आंकड़ों के अनुसार, कभी विक्टोरिया, हैरी, विलियम और चार्लोट नाम रखने के लिए माता-पिता काफी बेताब रहते थे। लेकिन अब यह लोकप्रियता लिस्ट से बाहर हो चुका है। डेटा के अनुसार, विक्टोरिया, हैरी, विलियम और चार्लोट अब लोकप्रिय नामों की लिस्ट से बाहर है। इसी तरह एलिजाबेथ और चार्ल्स भी माता-पिता अपने बच्चों के लिए नहीं चुन रहे हैं।

ब्रिटेन के टॉप 10 नामों के बारे में आप जानते हैं?

ब्रिटेन में जन्म लेने वाले लड़कों के लिए टॉप टेन नामों में मुहम्मद सबसे लोकप्रिय है। इसके अलावा नूह दूसरे नंबर पर तो ओलिवर तीसरे, जॉर्ज चौथे नंबर पर है। लियो पांचवें पायदान पर तो आर्थर छठवें नंबर पर लुका सातवें और थियोडोर, ऑस्कर और हेनरी क्रमश: आठवें, 9वें और 10वें स्थान पर है। इसी तरह नवजात लड़कियों के सबसे लोकप्रिय नाम ओलिविया, अमेलिया, इस्ला, लिली, फ्रेया, एवा, आइवी, फ्लोरेंस, विलो और इसाबेला।

कई सालों से लोकप्रिय नामों में टॉप पर यह नाम

यूके के सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2022 से लगातार सबसे लोकप्रिय नामों में मुहम्मद शामिल है। 2022 में नवजात शिशुओं के लिए उनके माता-पिता दूसरा सबसे अधिक नाम मोहम्मद रजिस्टर्ड कराया था। 2022 में नूह नाम सबसे लोकप्रिय नामों में टॉप पर था। जबकि मुहम्मद दूसरे स्थान पर रहा। इसी तरह 2023 में मुहम्मद सबको पीछे छोड़ते हुए टॉप पर पहुंच गया। 2023 में जन्में बच्चों में 4600 से अधिक बच्चों के नाम मुहम्मद के रूप में रजिस्टर्ड कराए गए। इंग्लैंड और वेल्स में रहने वाले माता-पिता इसमें सबसे अधिक संख्या में शामिल रहे। ब्रिटिश सरकार के डेटाबेस की मानें तो मुहम्मद नाम 2016 से टॉप 10 सबसे लोकप्रिय नामों में शुमार रहा है। यही नहीं मुहम्मद के अलावा मोहम्मद नाम को भी टॉप 100 लिस्ट में रखा गया है।