बलूचिस्तान की निर्वासित प्रधानमंत्री नायला कादरी ने पाकिस्तान पर बलूचिस्तान पर कब्ज़ा करने का आरोप लगाया है और भारत की सराहना की है। उन्होंने पाकिस्तान पर मुसलमानों की हत्या का भी आरोप लगाया।

Balochistan: बलूचिस्तान को पाकिस्तान से आजादी दिलाने के लिए संघर्ष कर रहीं नायला कादरी ने कहा है कि बलूचिस्तान पर कब्जा किया गया। बलूचिस्तान आजाद हो रहा है। उन्होंने कहा है कि भारत के लोग बहुत भाग्यशाली हैं। नायला कादरी निर्वासित बलोच सरकार की प्रधानमंत्री हैं। वह कनाडा में रहती हैं। उन्होंने 21 मार्च 2022 को यूरोप के किसी स्थान पर निर्वासित बलोच सरकार की स्थापना की थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नायला कादरी ने कहा, "हिन्दुस्तान में रहने वाले जिन लोगों को पाकिस्तान से प्रेम है उन्हें पाकिस्तान का पता नहीं है। उन्हें सिर्फ उन लोगों से मिल लेना चाहिए जो इसी प्रेम के कारण 1947 में हिन्दुस्तान छोड़कर पाकिस्तान गए थे। 75 साल से वो महाजिर हैं। उन्हें वहां हिन्दुस्तानी कहते हैं। उन्हें कोई पाकिस्तानी मानता ही नहीं है। जो अपना सबकुछ छोड़कर गए,पाकिस्तान के प्रेम में, पाकिस्तान ने उनको हिन्दुस्तानी महाजिर का टाइटल दिया हुआ है। उनको मारते हैं, काटते हैं, प्रताड़ित करते हैं, उनकी बेटियां उठाते हैं। उन्हें पाकिस्तान में कोई इज्जत मिली ही नहीं। आपको वो अपना भाई नहीं समझते, अपने बराबर नहीं समझते।"

Scroll to load tweet…

जितने मुसलमान पाकिस्तान ने मारे उतना किसी से नहीं मारा

नायला कादरी ने कहा, "दुनिया में जितने मुसलमान पाकिस्तान ने मारे उतने किसी और ने नहीं मारे। जिया-उल-हक जिस वक्त फौज में था, उसने 10 हजार फिलिस्तीनी एक रात में मारे। पैसे जहां मिले पाकिस्तान की फौज जाती है। दो लाख लोगों को ये बलूचिस्तान में मार चुके हैं। बांग्लादेश में 30 लाख लोगों को मार चुके हैं। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे। ये अफगानिस्तान में 4 लाख लोग मार चुके हैं।"

उन्होंने कहा, "भारत के लोग भाग्यशाली हैं कि उनके पास भारत जैसा देश है। इसकी कद्र करो। लोगों ने खून देकर इसे आजाद कराया है। यह नेताजी सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह का देश है। ये शिवाजी का मुल्क है। आप इसकी इज्जत करो।"