MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • World News
  • सगे भाई से निकाह करने वालीं Anti Modi इल्हान उमर फिर विवाद में, ट्रम्प ने कहा था-'जिस थाली में खाती हैं, उसी में छेद करती हैं'

सगे भाई से निकाह करने वालीं Anti Modi इल्हान उमर फिर विवाद में, ट्रम्प ने कहा था-'जिस थाली में खाती हैं, उसी में छेद करती हैं'

भारत और इजरायल विरोधी दुष्प्रचार(Propaganda) करने के लिए कुख्यात अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद इल्हान उमर को रिपब्लिकन-बहुसंख्यक प्रतिनिधि सभा द्वारा शक्तिशाली विदेशी मामलों की समिति से हटाकर अमेरिका ने दुनिया को एक नया मैसेज दिया है।

3 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Feb 03 2023, 08:02 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : Asianet News

वाशिंगटन(Washington). कथित मुस्लिम हितों की आड़ में भारत और इजरायल विरोधी दुष्प्रचार(Propaganda) करने के लिए कुख्यात अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद इल्हान उमर(Democratic Party Congresswoman Ilhan Omar) को रिपब्लिकन-बहुसंख्यक प्रतिनिधि सभा द्वारा शक्तिशाली विदेशी मामलों की समिति से हटाकर अमेरिका ने दुनिया को एक नया मैसेज दिया है। इल्हान एक एजेंडे के तहत भारत विरोधी; खासकर मोदी के खिलाफ अकसर जहर उगलते रहती थीं। हाल में उन्होंने फिलिस्तीन का समर्थन करते हुए इजरायल के खिलाफ विवादास्पद बयान दिया था। इसी के बाद उन्हें वोटिंग करके समिति से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इल्हान ने 29 जनवरी को CNN पर एक इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने इजरायल के साथ-साथ यहूदी विरोधी  टिप्पणी की थी। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प तो इल्हान से इतना चिढ़ते हैं कि उन्होंने यह तक कहा था कि ये जिस थाली में खाती हैं, उसी में छेद करती हैं। जानिए कौन हैं ये इल्हान उमर?
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
Image Credit : Asianet News

इल्हान उमर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में तीसरे मुस्लिम सांसद हैं। वह मिनेसोटा के पांचवें कांग्रेसनल जिले का प्रतिनिधित्व करती हैं। अमेरिकी कांग्रेस में हिजाब पहनकर शपथ लेने वालीं वे पहली सांसद थीं, जिन्होंने अमेरिका के 180 साल पुराने प्रतिबंध को तोड़ा था। इससे पहले अमेरिकी सदन में टोपी, स्कार्फ या ऐसे किसी भी कपड़े को पहनने पर बैन था। यह बैन 1837 में लगा था, लेकिन 2017 में इल्हान ने इसे तोड़ दिया था।

38
Image Credit : Asianet News

चुनाव जीतने के बाद इल्हान ने ट्वीट किया था कि 'मेरे सिर पर स्कार्फ किसी ने नहीं, मैंने खुद बांधा है। यह मेरी पसंद है। और यह आखिरी प्रतिबंध नहीं है, जिसके खिलाफ मैं आवाज उठाने वाली हूं।'

48
Image Credit : Asianet News

वर्ष, 2022 में इल्हान उमर ने इजरायल की तुलना आतंकवादी संगठन तालिबान और हमास से तक कर दी थी। उनके इस बयान से यहूदी खासे नाराज हो गए थे। उन पर इस्लामिक आतंकवाद का बचाव और संरक्षण देने के भी आरोप लगते रहे।

58
Image Credit : Asianet News

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इल्हान से कभी नहीं पटी। ट्रम्प ने आरोप लगाया था कि इल्हान का दूसरा पति अहमद इल्मी और कोई नहीं, उनका सगा भाई है। ट्रंप ने 2020 में राष्ट्रपति चुनाव में प्रचार के दौरान जस्टिस डिपार्टमेंट से जांच की मांग तक की थी। दरसअसल, ट्रम्प ने DNA टेस्ट रिपोर्ट के हवाले से यह दावा किया था। रिकॉर्ड बताते हैं कि सोमाली शरणार्थी इल्हान ने 2002 में अहमद अब्दिसलन हिरसी नाम के व्यक्ति से शादी के लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। 

68
Image Credit : Asianet News

पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने सदन के अंदर और बाहर भारत विरोधी अभियान चला रखा था। वह इज़राइल और यहूदी लॉबी की भी तीखी आलोचका करती रहीं।

यह भी पढ़ें-ANTI MODI अमेरिकी मुस्लिम सांसद इल्हान उमर को विदेशों मामलों की समिति से हटाया, इजरायल के खिलाफ उगला था जहर

78
Image Credit : Asianet News

जून में उमर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के दौरे पर आई थीं। इसकी भारत ने कड़ी निंदा की थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक ब्रीफिंग में इल्हान उमर को एजेंडावादी बताया था। बागची ने कहा था संकीर्ण सोच वाली राजनीति करना ही उनका मकसद रहा है।

यह भी पढ़ें-चीन की हरकतों पर कंट्रोल करने USA में बनी समिति में 3 भारतीय मूल के नेताओं को अहम जिम्मेदारी
 

88
Image Credit : Asianet News

40 वर्षीय इल्हान उमर सोमालियाई-अमेरिकी राजनेता हैं। वे 2019 से मिनिसोटा से चुनाव जीतकर हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में आई थीं। वे अमेरिकी संसद यानी कांग्रेस में पहुंचने वाली पहली दो मुस्लिम महिला सांसदों में से एक हैं। यह नहीं, वे अमेरिकी संसद में पहुंचने वाली वह पहली सोमालियाई-अमेरिकी नागरिक भी हैं। मूल रूप से अफ्रीका की नागरिक इल्हान इल्हान का परिवार मूलरूप से सोमालिया से है। साल 1991 में वह सोमालियाई गृहयुद्ध के चलते देश छोड़कर परिवार के साथ अमेरिका आ गई थीं। 

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
 
3rd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
(47.0 ov) 329 & 140/4
AUSAUS
429
Day 3
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
आसिम मुनीर ईरान में, ख्वाजा आसिफ संसद में! मौलाना ने ऐसा क्या कहा कि गूंजने लगे ठहाके?
Recommended image2
पहले शेख हसीना के भागने का वीडियो, अब नदी में मिला शव… कौन थे KM तहसीफ सौरी?
Recommended image3
कोई शरम बची है..?, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने करवा ली बेइज्जती, अपनी ही संसद में क्यों उड़ा मजाक?
Recommended image4
Now Playing
CRUISE SHIP CRISIS: घर बेचा, समंदर में बसे… फिर एक झटके में सब खत्म!
Recommended image5
Now Playing
Egypt Flash Floods 2026: मिस्र में महाप्रलय! पहाड़ों से आया तबाही का सैलाब, खिलौनों की तरह बह गईं गाड़ियां
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved