दुनिया में करोना वायरस से अब तक 35 लाख 66 हजार 805 लोग संक्रमित हैं। जबकि अब तक दो लाख 48 हजार 304 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका मे 24 घंटे में 1450 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में मरने वालों की संख्या 68 हजार 600 हो गई है।

वॉशिंगटन. दुनिया में करोना वायरस से अब तक 35 लाख 85 हजार 51 लोग संक्रमित हैं। जबकि अब तक दो लाख 48 हजार 655 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि अब तक 11 लाख 61 हजार 994 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, ब्राजील में संक्रमण के मामले एक लाख के पार हो गए हैं। मरने वालों की संख्या 7025 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 24 घंटे में 4588 नए केस मिले और 275 लोगों की मौत हुई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

24 घंटे में 10 हजार से अधिक केस

रूस में एक दिन में 10 हजार 581 नए केस मिले हैं। यहां अब कुल एक लाख 45 हजार 268 मरीज हो गए। रूस में अब तक 1356 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 18 हजार 95 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में मॉस्को सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है।

अमेरिका में एक दिन में 1450 मौतें

अमेरिका मे 24 घंटे में 1450 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में मरने वालों की संख्या 68 हजार 606 हो गई है। 11 लाख 88 हजार 886 संक्रमित हैं। देश के सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क में 24 हजार 648 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन लाख 23 हजार 883 संक्रमित हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को फॉक्स न्यूज से इंटरव्यू में दावा किया कि साल के अंत तक हम वैक्सीन बना लेंगे। 

इटली में आज से प्रतिबंधों में ढील

इटली ने घोषणा की है कि वह सोमवार से कुछ प्रतिबंधों में ढील देगा। यहां संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है। सरकार ने अंतिम संस्कार में 15 लोगों के जमा होने की छूट दी है। यहां अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा 28 हजार 884 लोग मारे गए हैं, जबकि दो लाख 10 हजार 717 संक्रमित हैं।

जर्मनी में संक्रमण के 679 नए मामले मिले

जर्मनी में पिछले 24 घंटे में 679 नए मामले सामने आए हैं, जो 12 मार्च के बाद सबसे कम है। देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 65 हजार 664 तक पहुंच गई है, जबकि 6866 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1 लाख 32 हजार 700 मरीज ठीक हो गए हैं। सरकार देश में कुछ शर्तों के साथ चर्च खोलने की अनुमति देने की तैयारी में है। 

ब्राजील में 1 लाख से अधिक मरीज

ब्राजील में संक्रमण के मामले एक लाख के पार हो गए हैं। मरने वालों की संख्या 7051 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 24 घंटे में 4588 नए केस मिले और 275 लोगों की मौत हुई। 

स्पेन में अब तक 25 हजार मौतें 

कोरोना के संक्रमण से प्रभावित स्पेन में अब तक 25 हजार 264 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख 47 हजार 122 तक पहुंच गई है। हालांकि राहत की बात है कि स्पेन में अब तक 1 लाख 48 हजार 558 लोग ठीक भी हो चुके हैं। सरकार ने देश में जारी लॉकडाउन में छूट दी है।