एक पाकिस्तानी ट्रैक्सी ड्राइवर ने दुबई में भारतीय लड़की की मदद कर नई मिसाल पेश की है। ड्राइवर ने लड़की का खोया हुआ पर्स लौटाया, इसमें उसका ब्रिटेन का वीसा था। लड़की को तीन दिन बाद यूके लौटना था, वह यहां विंटर ब्रेक पर आई थी। 

दुबई. एक पाकिस्तानी ट्रैक्सी ड्राइवर ने दुबई में भारतीय लड़की की मदद कर नई मिसाल पेश की है। ड्राइवर ने लड़की का खोया हुआ पर्स लौटाया, इसमें उसका ब्रिटेन का वीसा था। लड़की को तीन दिन बाद यूके लौटना था, वह यहां विंटर ब्रेक पर आई थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गल्फ न्यूज के मुताबिक, रेचल रोज ने अपना पर्स मोदस्सर खादिम की कैब में खो दिया था। खादिम पाकिस्तानी नागरिक हैं। रोज के साथ जब यह हादसा हुआ तब वे अपने दोस्त के बर्थडे में जा रही थीं। 

जल्दी में दूसरी कैब में जा बैठीं रोज
रोज पहले अपने दोस्त के साथ खादिम की कैब में बैठीं। तभी उन्होंने अपने अन्य दोस्तों को दूसरी कैब में देखा, वे उसमें जाकर बैठ गईं। इस दौरान उन्होंने अपना पर्स कैब में ही छोड़ दिया। पर्स में वीजा के अलावा यूके का रेसिडेंस पर्मिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, अन्य आईडी प्रूफ और 1000 दिरहम यानी करीब 20 हजार रुपए थे। 

खादिम ने दो ट्रिप के बाद देखा कि आगे वाली सीट पर एक पर्स पड़ा है। उन्होंने इसमें देखा कि कोई कॉन्टेक्ट नंबर मिल जाए, लेकिन जब नहीं मिला तो खादिम ने ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की मदद से इसे रोज तक पहुंचाया।