आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में नए साल पर जनता को एक और झटका लगा है। यहां इमरान सरकार ने बुधवार को पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में इजाफा किया है।

इस्लामाबाद. आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में नए साल पर जनता को एक और झटका लगा है। यहां इमरान सरकार ने बुधवार को पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में इजाफा किया है। ऑयल और गैस रेगुलेटरी ने पेट्रोल की कीमतों में 2.62 पाकिस्तानी रुपए, डीजल में 2.25 रु और केरोसिन में 3.10 रु का इजाफा किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अब पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतें 116.60 रुपए प्रति लीटर तक पहंच गई हैं। वहीं, लाइट डीजल कीमतें 84.51 प्रति लीटर हैं। अब केरोसिन 99.45 रुपए प्रति में मिलेगा। इससे पहले इमरान सरकार ने एलपीजी की कीमतें भी बढ़ाई हैं। यहां 11.8 किलो सिलेंडर की कीमत 1791 रुपए है।

क्या हैं दिल्ली में कीमतें?
भारत में रोजाना तेल की कीमतों के आधार पर पेट्रोल और डीजलों की कीमत तय होती है। बुधवार को कीमतों में बदलाव नहीं हुआ। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 75.14 रुपए और डीजल के दाम 67.96 रुपए रहे।