लाहौर कोर्ट में जज नूर मुहम्मद बसमल के चैंबर से दो सेब और एक हैंडवॉश चोरी होने पर FIR दर्ज हुई। PKR 1,000 कीमत वाली वस्तुओं की चोरी को सेक्शन 380 के तहत गंभीर अपराध माना गया। राइट्स एक्टिविस्ट ने इसे पाकिस्तान का “सबसे बड़ा चोरी केस” बताया।

लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर कानूनी हलकों तक सभी को चौंका दिया है। चोरी की घटना भी ऐसी कि सुनकर कई लोग हंस पड़े, जबकि कई लोग देश की व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे। यह मामला है एक जज के चैंबर से दो सेब और एक हैंडवॉश चोरी होने का। जी हां-आपने सही पढ़ा। चोरी गई चीजें महंगी नहीं थीं, लेकिन उनकी चोरी ने पूरे देश में चर्चा छेड़ दी। लाहौर पुलिस ने एडिशनल सेशंस जज नूर मुहम्मद बसमल के चैंबर में हुई इस छोटी लेकिन रहस्यमय चोरी पर FIR दर्ज कर ली है। और अब यह मामला पाकिस्तान का सबसे चर्चित "छोटा लेकिन बड़ा" केस बन गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या सच में दो सेब और एक हैंडवॉश के लिए FIR दर्ज करना जरूरी था?

लाहौर के इस्लामपुरा पुलिस स्टेशन में यह FIR जज के रीडर की शिकायत पर दर्ज की गई। रीडर ने कहा कि उसने यह शिकायत जज के निर्देश पर दर्ज कराई थी। FIR के मुताबिक, 5 दिसंबर को एडिशनल सेशंस जज नूर मुहम्मद बसमल के चैंबर से 2 सेब + 1 हैंडवॉश की बोतल चोरी हुई। चोरी गई चीजों की कुल कीमत PKR 1,000 यानी भारत के लगभग 300 रुपये के बराबर बताई गई है। पुलिस ने सेक्शन 380 पाकिस्तान पीनल कोड (चोरी से जुड़े अपराधों पर सात साल की सजा या जुर्माना) के तहत मामला दर्ज किया है।

क्या वाकई इतनी छोटी चोरी के लिए FIR दर्ज करना जरूरी था?

कुछ लोग इसे ‘बेतुका कदम’ बता रहे हैं, तो कुछ कह रहे हैं कि चोरी-चोरी होती है, चाहे चीज कितनी भी छोटी क्यों न हो।

जज के चैंबर से सामान कैसे गायब हुआ-क्या यह सुरक्षा की बड़ी चूक है?

चैंबर जैसी सुरक्षित जगह से सामान गायब होना कई और सवाल खड़े करता है। क्या चैंबर की सुरक्षा कमजोर थी? क्या यह किसी अंदरूनी व्यक्ति का काम है? या फिर यह सिर्फ एक बदमाशी का मामला है?पुलिस जांच अब इन सभी बातों को खंगाल रही है। मामला छोटा जरूर है, लेकिन जगह जज का चैंबर होने के कारण इसे हल्के में नहीं लिया जा रहा।

क्या यह सच में 'पाकिस्तान के इतिहास की सबसे बड़ी चोरी'?

एक मानवाधिकार कार्यकर्ता ने इस मामले को व्यंग्य करते हुए "पाकिस्तान के इतिहास की सबसे बड़ी चोरी" कह दिया। यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोग मजाक में लिख रहे हैं कि “अगली बार शायद कोई चाय का कप या पेन चुराएगा और उस पर भी सलाहकार समिति बनेगी!” यह मामला पाकिस्तान के प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल भी खड़े करता है, क्योंकि जिस देश में बड़े-बड़े अपराध अनसुलझे हैं, वहां दो सेब चोरी पर केस दर्ज हो जाना लोगों को अजीब भी लग रहा है।

अब आगे क्या? क्या चोर पकड़ा जाएगा?

पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, और अब जांच जारी है। क्या दो सेब का चोर कभी पकड़ा जाएगा? और अगर पकड़ा गया, तो क्या उसे वाकई सात साल की सजा हो सकती है? कानूनी रूप से हां, ऐसा हो सकता है, लेकिन असल में ऐसा होने की संभावना बेहद कम है। यह छोटा सा मामला एक बार फिर बता रहा है कि पाकिस्तान में कभी-कभी छोटी-छोटी घटनाएं भी बड़ी खबर बन जाती हैं।