पाकिस्तान के लाहौर में एक महिला को ससुराल वालों ने इमारत से बाहर फेंक दिया। हैवान ससुराल वालों ने ऐसा सिर्फ इसलिए किया, क्योंकि उनकी बहू ने चिकन में ठीक से मसाला नहीं लगाया था, जिसकी वजह से उसे इतनी बड़ी सजा दे दी।

पाकिस्तान में महिला को फेंका। पाकिस्तान के लाहौर में एक महिला को ससुराल वालों ने इमारत से बाहर फेंक दिया। हैवान ससुराल वालों ने ऐसा सिर्फ इसलिए किया, क्योंकि उनकी बहू ने चिकन में ठीक से मसाला नहीं लगाया था, जिसकी वजह से उसे इतनी बड़ी सजा दे दी। परेशान कर देने वाली घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें महिला जोर से चिल्लाते हुए सीधे गली में गिरती है। महिला के गिरने की आवाज सुनने पर आस-पास के लोग बाहर निकलते हैं और महिला को उठाने की कोशिश करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना बीते 9 मार्च की बताई जा रही है, जिसमें लाहौर के नॉनेरियन चौक में शालीमार रोड पर स्थित इमारत से महिला को फेंका गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीड़ित महिला की पहचान मरियम के रूप में हुई है, जिसे गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि, चोट लगने के बाद उसे आस-पास के लोगों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने महिला के पति, सास शाज़िया और उसके देवर रोमान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ऐसी भी खबरें हैं कि आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस ने उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

Scroll to load tweet…

पुलिस को महिला पर आत्महत्या करने का शक

वीडियो में दिखाया गया है कि एक छोटी बच्ची पीड़िता के घर से हंगामा सुनकर अपने घर का दरवाजा खोलती है। ऊपर देखने पर उसने देखा कि महिला चिल्ला रही है और इमारत की ऊपरी मंजिल से गिर रही है। लड़की तुरंत अपने घर के अंदर भागती है और दरवाजा बंद कर लेती है। कुछ ही समय बाद महिला जमीन पर गिर जाती है, जिसकी वजह से उसे गंभीर चोटें आती हैं।आसपास के लोग महिला की चीखें सुनते हैं और घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ते हैं। 

वीडियो में आसपास खड़े लोगों को घायल महिला की मदद करते हुए पुलिस को बुलाते हुए सुना जा सकता है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है, उसे संदेह है कि महिला ने अपने ससुराल वालों के कथित दुर्व्यवहार के कारण आत्महत्या करने का प्रयास किया होगा।

ये भी पढ़ें: Video: केक बनी मौत की वजह, पंजाब के पटियाला में बर्थडे के मौके पर केक खाने से हुई 10 वर्षीय लड़की की मौत