पाकिस्तान के कराची में यात्री विमान क्रेश हो गया है। इस विमान में 92 यात्री और 7 क्रू मेंबर सवार थे। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, विमान कराची हवाई अड्डे के पास एक आवासीय कॉलोनी के नजदीक दुर्घनाग्रस्त हुआ।

कराची. पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन (पीआईए) का यात्री विमान शुक्रवार को कराची के जिन्ना एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गया। विमान ने लाहौर से उड़ान भरी थी और सिर्फ 1 मिनट बाद कराची एयरपोर्ट पर लैंडिंग करने वाला था। इसी दौरान विमान मॉडेल कॉलोनी जिन्ना गार्डन के पास क्रैश हो गया। इस विमान में 92 यात्री और 7 क्रू मेंबर सवार थे। इस दुर्घटना में 97 लोगों की मौत हो गई है और 2 लोगों के बचने की पुष्टि की जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सिविल एविएशन अथॉरिटी के मुताबिक, पीआईए के विमान ने लाहौर से उड़ान भरी थी। लेकिन लैंडिंग से एक मिनट पहले ही विमान का संपर्क कंट्रौल रूम से कट गया। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, विमान कराची हवाई अड्डे के पास एक आवासीय कॉलोनी के नजदीक दुर्घनाग्रस्त हुआ।

पाकिस्तानी वेबसाइट द डॉन के मुताबिक, ईदी फाउंडेशन के चेयरमैन ने बताया, अब तक 35 शवों को निकाला जा चुका है। इनमें 5 साल का एक बच्चा और एक सीनियर जर्नलिस्ट अंसारी नकवी भी शामिल हैं। बैंक ऑफ पंजाब के प्रेसीडेंट जफर मसूद भी विमान में सवार थे, हालांकि वे सुरक्षित हैं। वहीं, 30-35 जख्मियों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि विमान एक गली में मकान की छतों से टकराया और वहीं क्षतिग्रस्त हो गया। इससे कई मकानों में भी आग लग गई है। कई वाहन भी आग की चपेट में आ गए।

विमान में आग लगने के बाद इस तरह से धुंए की गुबार उठने लगी

विमान में 98 लोग सवार थे
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान का ए 320 क्रैश हुआ है। इसमें 91 यात्री और 7 क्रू मेंबर सवार थे। विमान ने लाहौर से कराची के लिए उड़ान भरी थी। विमान लैंडिंग से पहले ही क्रैश हो गया।

कई किमी दूर तक लोगों को धुंआ उठता दिखा

10 साल पुराना था विमान- पीआईए
पीआईए के प्रवक्ता ने जियो न्यूज से कहा- प्लेन 10 साल पुराना विमान था। इसके लैंडिंग गियर में परेशानी आई। पायलट का नाम सज्जाद गुल है। एक को पायलट था। तीन एयर होस्टेस थीं। हम ये मानकर चल रहे हैं कि किसी का बचना बेहद मुश्किल है।

इमरान ने जताया दुख
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, पीआईए सीईओ अर्शद मलिक के साथ संपर्क में हूं। वे कराची के लिए रेस्क्यू और रिलीफ टीम के साथ निकले हैं। मामले की जांच के लिए आदेश दे दिए गए हैं। मरने वालों के प्रार्थना और शोक व्यक्त करता हूं।

Scroll to load tweet…