पाकिस्तान के कराची के यूके वीजा ऑफिस में चौंकाने वाली घटना घटी है। यहां एक टीवी स्क्रीन पर अश्लील वीडियो दिखाया गया। किसी तरह आनन-फानन में टीवी बंद किया गया।

कराची। पाकिस्तान के कराची में स्थित यूके के वीजा ऑफिस में अजीबोगरीब घटना हुई है। यहां आम लोगों के देखने के लिए लगाए गए टीवी पर अचानक पॉर्न वीडियो चलने लगा। वीजा पाने के लिए लाइन में लगे लोग टीवी पर गंदी वीडियो देख हैरान हो गए। किसी तरह आनन-फानन में टीवी बंद किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लोग अपने डॉक्यूमेंट लेकर कतार में खड़े थे तभी गेरी के वीजा सेंटर ने गलती से टीवी स्क्रीन पर एक एडल्ट वीडियो चला दिया। घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इस फुटेज को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। लोग इसपर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। (चेतावनी: वीडियो में कुछ आयु समूहों के लिए अनुपयुक्त दृश्य हैं)।

Scroll to load tweet…

ऑफिस के कर्मचारियों ने बंद की टीवी
वीडियो की शुरुआत में कराची के एक वीजा ऑफिस के दृश्य दिखाए गए जहां लोग अपनी यात्रा प्रक्रिया पूरी करने के लिए पहुंचे थे। इसके बाद कैमरे ने आमलोगों के देखने के लिए लगाए गए एक टीवी पर जूम किया। इसपर गलती से एडल्ट वीडियो चल रहा था। महिलाओं और एक सुरक्षाकर्मी सहित लोगों की मौजूदगी में एडल्ट वीडियो टीवी पर कुछ देर चलता रहा। गड़बड़ी के कुछ देर बाद ऑफिस के कर्मचारियों ने मामले को संभाला और टीवी बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें- Video: पाकिस्तान की युवा पीढ़ी विज्ञान नहीं जिहाद को बना रही मकसद, देखिए स्कूली शिक्षा में कैसे बोया जा रहा है जिहाद का जहर...

पटना रेलवे स्टेशन पर हुई थी ऐसी घटना
इससे पहले इसी साल मार्च में बिहार के पटना के रेलवे स्टेशन पर ऐसी घटना घटी थी। प्लेटफॉर्म पर ट्रेन शेड्यूल की घोषणा करने के लिए लगाए गए टेलीविजन पर एडल्ट वीडियो चलने लगा था। यह घटना भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई थी।

यह भी पढ़ें- कतर की कोर्ट ने स्वीकार की 8 पूर्व नौसेना कर्मियों को मौत की सजा के खिलाफ भारत की अपील