घटना सेंट्रल पेरिस की है। गोली चलने की घटना के बाद पुलिस ने पूरे एरिया को घेर लिया। इस वारदात की वजहों का पता नहीं चल सका है।

Paris Shootout: पेरिस में शुक्रवार दोपहर को हुई गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है। France की राजधानी में हुई इस गोलीबारी में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह वारदात सेंट्रल पेरिस की है। गोली चलने की घटना के बाद पुलिस ने पूरे एरिया को घेर लिया। गोली चलाने वाले 69 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 10वें जिले के मेयर एलेक्जेंड्रा कॉर्डेबार्ड ने कहा कि शूटर घायल हो गया था और उसे अस्पताल ले जाया गया है। इस वारदात की वजहों का पता नहीं चल सका है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने एहतियात बरतने को कहा

क्रिसमस के पहले हुए इस वारदात से पुलिस काफी टेंशन में है। लोगों में इस घटना को लेकर दहशत है। पेरिस के सबसे बड़े मार्केट में हुए इस हमले के बारे में फिलहाल पुलिस ने कोई खास जानकारी नहीं दी है। आरोपी बुजुर्ग गनमैन पर पहले भी दो हत्याओं के प्रयास का केस दर्ज है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने सबसे पहले कुर्द सांस्कृतिक केंद्र को निशाना बनाया। यहां से वह एक सैलून में चला गया। यहां से किसी तरह पुलिस ने उसे अरेस्ट किया। हालांकि, पुलिस की गोली आरोपी गनमैन को भी लगी है। 10वें जिले के मेयर एलेक्जेंड्रा कॉर्डेबार्ड ने कहा कि शूटर घायल हो गया था और उसे अस्पताल ले जाया गया है। कुर्दिश सामुदायिक केंद्र, जिसे सेंटर अहमत काया कहा जाता है, का उपयोग एक चैरिटी द्वारा किया जाता है जो पेरिस क्षेत्र में कुर्द आबादी को एकीकृत करने के लिए काम करता है।

नस्लीय भावना से प्रेरित होकर भी किया जा सकता है हमला

हमले की वजह तो स्पष्ट नहीं है लेकिन पुलिस को आशंका है कि इस हमले की वजह नस्लीय भावना भी हो सकती है। दरअसल, गोरा बुजुर्ग, फ्रांस के काकेशियान राष्ट्रीयता के रूप में वर्णित समूह का है। उस पर 2016 और 2021 में भी दो बार हत्या के प्रयास का केस है। लोग संदेह जता रहे हैं कि इस बार भी उसने शूटआउट नस्लीय रूप से प्रेरित होकर किया है।

यह भी पढ़ें:

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का इलाज करने वाले डॉक्टर का निधन, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शेली ओबेरॉय होंगी आप की मेयर कैंडिडेट, डिप्टी मेयर के लिए आले मोहम्मद इकबाल पर दांव

लोकसभा का शीतकालीन सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित, 68 घंटे-13 मिटिंग और 07 विधेयक पारित

पीएम मोदी ने की कोरोना से बचने की तैयारियों की समीक्षा: मास्क और दो गज की दूरी, जान बचाने के लिए फिर जरूरी