पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान विश्व मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उनके देश में बढ़ने वाले सेक्स अपराधों के लिए बॉलीवुड और उसकी फिल्में जिम्मेदार हैं। इमरान खान ने कहा कि अमेरिकी और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से आने वाले कंटेंट से हमारे बच्चों और लोगों की मानसिकता पर बुरा प्रभाव पड़ा रहा है। 

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार फिर उन्होंने बचकानी बातें कर नई सनसनी पैदा कर दी है। अपने बेसिर-पैर की बातों इमरान खान सुर्खियों में हैं। जिसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान विश्व मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उनके देश में बढ़ने वाले सेक्स अपराधों के लिए बॉलीवुड और उसकी फिल्में जिम्मेदार हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उनके देश को लोग बिगड़ रहे हैं

इमरान ने अपने देश में बढ़ रहे यौन हिंसा के लिए हॉलीवुड को भी बराबर का जिम्मेदार माना है। वे कहते हैं कि उनके देश में इंटरनेट के जरिए बॉलीवुड और हॉलीवुड का कंटेंट आता है। इससे उनके देश के लोग बिगड़ रहे हैं। लोगों के बिगड़ने और बढ़ते हुए सेक्स अपराधों के लिए उन्होंने मोबाइल फोन्स की संख्या में हो रहे इजाफे को जिम्मेदार माना है। इमरान कहते हैं कि मोबाइल पर बच्चों को गंदे कंटेट मिल रहे हैं। इसी वजह से पाकिस्तान में बाल यौन शोषण के मामले भी बढ़े हैं। 

इमरान खान ने कहा कि अमेरिकी और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से आने वाले कंटेंट से हमारे बच्चों और लोगों की मानसिकता पर बुरा प्रभाव पड़ा रहा है। इसकी वजह से हमारे लोगों के घर टूट रहे हैं। हम पश्चिमी सभ्यता की सबसे हानिकारक चीज का सेवन कर रहे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इससे पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। 

पाक में बैन हैं भारतीय फिल्में फिर.. 

पाक प्रधानमंत्री इमरान खान यह बयान तब दे रहे हैं जब उनकी सरकार ने भारतीय फिल्मों को पाकिस्तान में बैन कर रखा है। पिछले कुछ सालों में कई बॉलीवुड फिल्में जैसे- मुल्क, राजी, नाम शबाना, फैंटम और बेबी पाकिस्तान में रिलीज नहीं हुईं। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के कलाकारों, गायकों को बॉलीवुड में काम करने पर रोक लगा दी थी।पाकिस्तानी कलाकारों को बॉलीवुड में काम नहीं मिल रहा है। इसका असर पाकिस्तानी संगीत और फिल्म इंडस्ट्री पर पड़ रहा है।