सोमवार को मॉस्को पहुंचे पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। प्रेसिडेंट पुतिन ने राष्ट्रपति आवास में प्राइवेट डिनर पर बुलाया। पुतिन ने पीएम मोदी को गोल्फ कार्ट से पार्क का सैर भी कराया।

PM Modi Russia Visit: पीएम नरेंद्र मोदी के रूस के दो दिवसीय यात्रा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की मुलाकात पर ग्लोबल वर्ल्ड नज़र जमाए हुए है। सोमवार को मॉस्को पहुंचे पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। प्रेसिडेंट पुतिन ने राष्ट्रपति आवास में प्राइवेट डिनर पर बुलाया। पुतिन ने पीएम मोदी को गोल्फ कार्ट से पार्क का सैर भी कराया। प्रेसिडेंट रेजिडेंस से पार्क तक पुतिन ने गोल्फ कार्ट को खुद ड्राइव किया। इसके बाद दोनों राष्ट्र प्रमुख काफी देर तक पार्क में टहलते हुए नजर आए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

एयरपोर्ट पर फर्स्ट डिप्टी पीएम ने किया स्वागत

पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार की शाम पांच बजे मॉस्को पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उनका स्वागत फर्स्ट डिप्टी पीएम ने किया। एयरपोर्ट पर पीएम नरेंद्र मोदी ने गार्ड ऑफ ऑनर रिसीव किया। इसके बाद पीएम मोदी और रूस के फर्स्ट डिप्टी पीएम एक ही कार में सवार होकर कार्लटन होटल पहुंचे। कार्लटन होटल पर भारतीयों ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया। भारतीय समुदाय प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर बेहद उत्साहित था। भारतीय तिरंगा लेकर पहले से ही खड़े थे। होटल पहुंचने के कुछ देर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति पुतिन के प्राइवेट डिनर के लिए पहुंचे। प्रेसिडेंट रेसीडेंट पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

डिनर के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने गोल्फ कार्ट पर पीएम मोदी को घुमाया। गोल्फ कार्ट पुतिन ने खुद ड्राइव किया। पार्क में पहुंचने के बाद दोनों एक साथ बातचीत करते और टहलते नजर आए।

भारतीय समुदाय के लोगों की सुविधा के लिए दो कांसुलेट खोलने का ऐलान

पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मॉस्को में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान रूस में दो कांसुलेट खोलने का भी ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा कि रूस के कजान और येक्टेरिनबर्ग में कांसुलेट खोला जाएगा। पढ़िए पीएम मोदी का पूरा संबोधन…