पीएम मोदी ने फ्रांस यात्रा के दौरान कई खास तोहफे दिए। राष्ट्रपति मैक्रों को डोकरा कलाकृति, प्रथम महिला को टेबल मिरर और उपराष्ट्रपति वेंस के बच्चों को लकड़ी के खिलौने भेंट किए गए।

PM Narendra Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की यात्रा पूरी कर ली है। वह अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं। फ्रांस में उन्होंने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से लेकर फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिजिट मैक्रॉन और अमेरिका के उप उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस के बच्चों तक को बेहद खास तोहफे दिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को नरेंद्र मोदी ने दी डोकरा कलाकृति

पीएम नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित धातु-ढलाई परंपरा डोकरा कला से बनी कलाकृति भेंट की। डोकरा कला में प्राचीन मोम तकनीक का उपयोग कर जटिल शिल्प तैयार किए जाते हैं। पीएम ने जो कलाकृति दी उसे पीतल और तांबे से बनाया गया था। इसे कंट्रास्ट के लिए लैपिस लाजुली और कोरल से सजाया गया है। कलाकृति में पारंपरिक संगीतकारों को दिखाया गया है।

फ्रांस की प्रथम महिला को पीएम मोदी ने दिया टेबल मिरर

पीएम मोदी ने फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिजिट मैक्रॉन को टेबल मिरर गिफ्ट किया। चांदी के फ्रेम वाले इस आईने पर हाथ से फूल और मोर की आकृति उकेरी गई है। इसे राजस्थान में बनाया गया है।

USA के उप राष्ट्रपति के बेटे विवेक वेंस को पीएम ने दिया लकड़ी का रेलवे खिलौना सेट

नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के बेटे विवेक वेंस को लकड़ी का रेलवे खिलौना सेट गिफ्ट किया है। प्राकृतिक लकड़ी से बना और पर्यावरण के अनुकूल वनस्पति रंगों से रंगा हुआ यह खिलौना बच्चों की सुरक्षा और पर्यावरण के प्रति जागरूकता सुनिश्चित करता है।

यह भी पढ़ें- PM Modi France Visit: AI, परमाणु ऊर्जा, स्टार्टअप, जानें भारत-फ्रांस के बीच हुए कौन से बड़े समझौते

USA के उप राष्ट्रपति के बेटे इवान ब्लेन वेंस को पीएम ने गिफ्ट की जिग-सॉ पहेली

नरेंद्र मोदी ने जेडी वेंस के बेटे इवान ब्लेन वेंस को भारतीय लोक चित्रकला पर आधारित जिग-सॉ पहेली गिफ्ट की। इसमें विभिन्न लोक चित्रकला शैलियों को दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें- PM Modi France Visit: मोदी-मैक्रों ने मार्सिले में किया दूतावास का उद्घाटन, देखें खास पल

USA के उप राष्ट्रपति की बेटी मिराबेल रोज वेंस पीएम ने गिफ्ट किया लकड़ी का वर्णमाला सेट

नरेंद्र मोदी ने जेडी वेंस की बेटी मिराबेल रोज वेंस को लकड़ी का वर्णमाला सेट गिफ्ट किया। प्लास्टिक के विकल्पों के विपरीत यह हानिकारक रसायनों से मुक्त है। इसे हाथों से सीखने के लिए डिजाइन किया गया है। यह इंटरैक्टिव गतिविधियों को बढ़ावा देता है।