MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • फ्रांस यात्रा पर गए पीएम मोदी ने दिए अद्भुत उपहार: राष्ट्रपति मैक्रां को गिफ्ट किया अनूठा सितार, लेडी मैक्रां की पोचमपल्ली इकत तो लाजवाब

फ्रांस यात्रा पर गए पीएम मोदी ने दिए अद्भुत उपहार: राष्ट्रपति मैक्रां को गिफ्ट किया अनूठा सितार, लेडी मैक्रां की पोचमपल्ली इकत तो लाजवाब

PM Modi France visit: पीएम नरेंद्र मोदी फ्रांस के दो दिनी यात्रा में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां, उनकी पत्नी ब्रिगेट मैक्रां सहित कई प्रमुख लोगों से मुलाकात की है। विशिष्ट हस्तियों से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने स्पेशल गिफ्ट भी दिए। 

3 Min read
Author : Dheerendra Gopal
| Updated : Jul 15 2023, 12:26 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन को विशुद्ध चंदन की लकड़ी का सितार गिफ्ट किया
Image Credit : Asianet News

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन को विशुद्ध चंदन की लकड़ी का सितार गिफ्ट किया

पीएम मोदी का फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने रेजीडेंस एलीसी पैलेस में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पीएम मोदी भी अपने साथ अनूठा गिफ्ट लेकर पहुंचे थे। राष्ट्रपति मैक्रां को पीएम मोदी ने भारतीय म्यूजिकल इंस्ट्रमेंट सितार भेंट किया। यह सितार शुद्ध चंदन की लकड़ी का बना था। चंदन की लकड़ी पर नक्काशी कर उत्कृष्ट कलाकृति उकेरी गई है। इस दक्षिण भारतीय कला का सदियों से प्रैक्टिस किया जाता है। सितार की कलाकृति में सितार (वीणा) पकड़े हुए देवी सरस्वती की छवियां हैं साथ ही बाधाओं को दूर करने वाले भगवान गणेश की छवि भी है। राष्ट्रीय पक्षी मोर को भी उकेरा गया है।

26
भारतीय म्यूजिकल इंस्ट्रमेंट सितार
Image Credit : Asianet News

भारतीय म्यूजिकल इंस्ट्रमेंट सितार

सितार की कलाकृति में सितार (वीणा) पकड़े हुए देवी सरस्वती की छवियां हैं साथ ही बाधाओं को दूर करने वाले भगवान गणेश की छवि भी है। राष्ट्रीय पक्षी मोर को भी उकेरा गया है।

36
राष्ट्रपति की पत्नी ब्रिगिट मैक्रॉन को उपहार में दिया सैंडलवुड बॉक्स में पोचमपल्ली इकत
Image Credit : Asianet News

राष्ट्रपति की पत्नी ब्रिगिट मैक्रॉन को उपहार में दिया सैंडलवुड बॉक्स में पोचमपल्ली इकत

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रां की पत्नी ब्रिगिट मैक्रां को पोचमपल्ली रेशम इकत कपड़ा गिफ्ट किया। यह कपड़ा भारत के तेलंगाना के पोचमपल्ली शहर की पहचान है और देश की समृद्ध कपड़ा विरासत का प्रमाण है। बेहद शानदार डिजाइनों और जीवंत रंगों के लिए प्रसिद्ध, पोचमपल्ली रेशम इकत साड़ी भारत की सुंदरता, शिल्प कौशल और सांस्कृतिक विरासत को समाहित करती है। यह देश में सदियों से चली आ रही वस्त्र परंपरा को दर्शाता है। राष्ट्रपति की पत्नी को यह इकत रेशमी कपड़ा, एक सजावटी चंदन बॉक्स में गिफ्ट किया गया। चंदन बॉक्स पर बेहद उम्दा नक्काशी की गई है।

46
हाथ से बुना हुआ कश्मीरी रेशमी कालीन फ्रांसीसी नेशनल असेंबली के अध्यक्ष येल ब्रौन-पिवेट किया गिफ्ट
Image Credit : Asianet News

हाथ से बुना हुआ कश्मीरी रेशमी कालीन फ्रांसीसी नेशनल असेंबली के अध्यक्ष येल ब्रौन-पिवेट किया गिफ्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांसीसी नेशनल असेंबली के अध्यक्ष येल ब्रौन-पिवेट से भी मुलाकात की। उन्होंने नेशनल असेंबली के अध्यक्ष ब्रौन-पिवेट को हाथ से बुना हुआ कश्मीरी रेशमी कालीन गिफ्ट किया। कश्मीर में हाथ से बुने जाने वाली रेशमी कालीन अपनी श्रेष्ठ शिल्प कौशल के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यह बेहद नर्म होते हैं। कश्मीरी सिल्क कालीन के रंग और इसकी अलग तरीके से बांधी गई गांठें, इसे किसी भी अन्य कालीन से अलग करती हैं। यह स्पेशल कालीन दिन और रात में अलग-अलग रंगों में दिखते हैं। वास्तविक एक कालीन की बजाय यह दो कालीन का अहसास कराते हैं।

56
फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न को मार्बल इनले वर्क टेबल किया गिफ्ट
Image Credit : Asianet News

फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न को मार्बल इनले वर्क टेबल किया गिफ्ट

प्रधानमंत्री ने अपनी फ्रांस यात्रा के दौरान वहां की पीएम एलिजाबेथ बोर्न को 'मार्बल इनले वर्क' गिफ्ट किया। मकराना संगमरमर पर कीमती पत्थरों का उपयोग कर बेहद आकर्षक कलाकृतियों को उकेरा गया है। बेस के लिए उपयोग में लाया गया संगमरमर राजस्थान के मकराना से लाया गया है। यह संगमरमर दुनिया की सबसे हाईक्वालिटी के माने जाते हैं।

66
फ्रांसीसी सीनेट के अध्यक्ष जेरार्ड लार्चर को चंदन की लकड़ी से हाथ से बनी हाथी अंबावारी
Image Credit : Asianet News

फ्रांसीसी सीनेट के अध्यक्ष जेरार्ड लार्चर को चंदन की लकड़ी से हाथ से बनी हाथी अंबावारी

फ्रांस यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने सीनेट के अध्यक्ष जेरार्ड लार्चर से भी मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान लार्चर को उन्होंने हाथी अंबावारी गिफ्ट की। डेकोरेटिव हाथी की मूर्ति शुद्ध चंदन से बनी है। चंदन की हाथी की आकृतियां भारतीय संस्कृति में एक विशेष स्थान रखती हैं जो ज्ञान, शक्ति और सौभाग्य का प्रतीक हैं। खूबसूरती से उकेरी गई ये मूर्तियाँ प्रकृति, संस्कृति और कला के बीच सामंजस्य की याद दिलाती हैं।

Read this also: एलीसी पैलेस से भारत-फ्रांस ने दोस्ती के नए दौर का किया ऐलान: पीएम मोदी और प्रेसिडेंट मैक्रां की द्विपक्षीय वार्ता की 10 प्रमुख बातें

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।
नरेंद्र मोदी

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कौन है ये लड़की जिसे हर शख्स बनाना चाहता है पत्नी, पर उसे चाहिए लड़के में सिर्फ ये 1 चीज
Recommended image2
BLA Female Fidayeen: इन दो लड़कियों ने निकाली पाकिस्तान की हेकड़ी, सेना का दम भी निकला!
Recommended image3
अत्याचार की पराकाष्ठा! 10 महीने के बच्चे के शरीर पर 600 सुइयों के निशान
Recommended image4
Operation Herof 2.0: 10 शहरों में बलूच का बवाल, 12 पाक सैनिक ढेर-DC किडनैप!
Recommended image5
भारत-EU डील में क्या बर्बाद हो जाएगा पाकिस्तान का टेक्सटाइल सेक्टर? 5 लाख करोड़ का झटका
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved