- Home
- World News
- दो महान राष्ट्र, दो महान शक्तियां, दो महान मित्र 21वीं सदी की दिशा को कर रहे परिभाषित...स्टेट डिनर के लिए स्वागत करते हुए बिडेन ने दिया संदेश
दो महान राष्ट्र, दो महान शक्तियां, दो महान मित्र 21वीं सदी की दिशा को कर रहे परिभाषित...स्टेट डिनर के लिए स्वागत करते हुए बिडेन ने दिया संदेश
PM Narendra Modi grand welcome in White House: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा के दूसरे दिन व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर के लिए पहुंचे। पहली राजकीय यात्रा पर व्हाइट हाउस पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ।

पीएम नरेंद्र मोदी के व्हाइट हाउस पहुंचने पर प्रेसिडेंट बिडेन और उनकी पत्नी जिल बिडेन ने रिसीव किया। यहां उनके वेलकम स्पीच में प्रेसिडेंट बिडेन ने कहा कि दोनों देश 21वीं सदी के सबसे अहम संबंधों को निभाने जा रहे हैं। दो महान राष्ट्र, दो महान शक्तियां, दो महान मित्र 21वीं सदी की दिशा को परिभाषित कर सकते हैं।
यहां रहने वाले प्रवासी भारतीयों को भी व्हाइट हाउस में एंट्री दी गई थी। बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय इस ऐतिहासिक क्षण को देखने और पीएम मोदी का स्वागत करने पहुंचे थे।
ग्रैंड वेलकम के तहत पीएम मोदी को 19 तोपों की सलामी दी गई। यहां मौजूद प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के लिए जोरदार नारे लगाए।
व्हाइट हाउस में भव्य स्वागत से अभिभूत पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पीएम बनने के बाद मैं कई बार व्हाइट हाउस गया हूं। भारतीय समुदाय के लोग अपनी मेहनत और लगन से अमेरिका में भारत का मान बढ़ा रहे हैं। आप हमारे रिश्ते की असली ताकत हैं। मैं यह सम्मान देने के लिए राष्ट्रपति बिडेन और डॉ. जिल बिडेन को धन्यवाद देता हूं।
राष्ट्रपति और प्रथम महिला व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में एक राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी कर रहे हैं। पीएम मोदी के लिए रखे गए स्टेट डिनर में करीब 400 मेहमानों के शामिल हुए हैं। पीएम मोदी अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।