पीएम मोदी थाईलैंड दौरे पर हैं। उन्हें वहां 'त्रिपिटक' भेंट किया गया, जो भगवान बुद्ध की शिक्षाओं का संकलन है। यह 90 लाख से अधिक अक्षरों का सटीक उच्चारण तय करता है।

Narendra Modi Thailand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड की यात्रा पर हैं। थाईलैंड की पीएम पैतोंगटार्न शिनवात्रा ने उन्हें “The World Tipitaka: Sajjhaya Phonetic Edition” भेंट किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Tipitaka (पाली में) या त्रिपिटक (संस्कृत में) भगवान बुद्ध की शिक्षाओं का एक प्रतिष्ठित संकलन है। इसमें 108 खंड हैं। इसे प्रमुख बौद्ध धर्मग्रंथ माना जाता है। पीएम मोदी को भेंट किया गया संस्करण पाली और थाई लिपियों में लिखा गया है। यह 90 लाख से अधिक अक्षरों का सटीक उच्चारण तय करता है।

Scroll to load tweet…

यह स्पेशल एडिशन 2016 में थाई सरकार द्वारा विश्व टिपिटका परियोजना के हिस्से के रूप में राजा भूमिबोल अदुल्यादेज (राम IX) और रानी सिरीकित के 70 साल के शासनकाल की स्मृति में प्रकाशित किया गया था।