ऑस्ट्रेलिया में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने की तैयारी चल रही है। यहां भारत के राष्ट्रपिता की विरासत को सम्मान देने के लिए कई तरह के कार्यक्रम होने वाले हैं। 

मेलबर्न. ऑस्ट्रेलिया में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने की तैयारी चल रही है। यहां भारत के राष्ट्रपिता की विरासत को सम्मान देने के लिए कई तरह के कार्यक्रम होने वाले हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक हफ्ते तक चलेगी प्रदर्शनी
अगले कुछ सप्ताह में मेलबर्न में एक सप्ताह लंबे चलने वाली प्रदर्शन, गोष्ठी का आयोजन मेलबर्न में किया जाएगा। इसके अलावा एडिलेड में गांधी के दर्शनशास्त्र, सिद्धांत, संघर्ष और उपलब्धि पर पोस्टर प्रतियोगिता के आयोजन के साथ ही कैनबरा स्थित भारतीय उच्चायोग में प्रार्थना सभा आयोजित होगी।

एडिलेड युनिवर्सिटी में होगा माल्यार्पण
वहीं यूनिवर्सिटी ऑफ एडिलेड में गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का कार्यक्रम होगा। ऑस्ट्रेलिया के चार शहरों में गांधी की पांच प्रतिमाएं लगी हुई हैं और यहां भी कार्यक्रम होंगे।

(यह खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की है। एशियानेट हिंदी की टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)