अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तालिबान के साथ शांति वार्ता रद्द कर दी। यह जानकारी खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर कर दी है।

अमेरिका. अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तालिबान के साथ शांति वार्ता रद्द कर दी। यह जानकारी खुद राष्ट्रपति ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर कर दी है। काबुल में हुए कार धमाके के बाद ट्रंप ने शांति वार्ता रद्द कर दी। इस धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई जिसमें एक अमरिकी जवान भी शामिल था। दरअसल रविवार को तालिबान का प्रतिनिधिमंडल और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ ट्रंप की कैंप डेविट में गुप्त रूप से मुलाकात होनी थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अफगान ने झूठे लाभ के लिए ऐसा किया-ट्रंप
ट्रंप ने ट्वीट कर बताया, "तालिबान नेता और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति को आज रात अमेरिका आना था। यह साफ हो गया कि दुर्भाग्य से झूठे लाभ उठाने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया।"

Scroll to load tweet…

शांति प्रक्रिया के मसौदे से जुड़े मतभेद के कारण यात्रा टाली-रिपोर्ट्स
शुक्रवार को यह बताया था कि अफगान के राष्ट्रपति 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ शनिवार को अमेरिका आएंगे और नौ सितंबर को राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात करेंगे। इससे पहले ही ट्रंप ने सैनिक की हत्या के कारण बैठक रद्द करने की जानकारी दे दी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अफगान और अमेरिका के बीच शांति प्रक्रिया के मसौदे से जुड़े मतभेद के कारण इस यात्रा को टाला गया है।