प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन ने बुधवार को ब्रिटिश राजशाही को चौंकाते हुए खुद को राज परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की भूमिका से अलग कर लिया

लंदन: प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन ने बुधवार को ब्रिटिश राजशाही को चौंकाते हुए खुद को राज परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की भूमिका से अलग कर लिया। हैरी ने इस बारे में महारानी एिलजाबेथ द्वितीय से कोई कथित रूप से चर्चा नहीं की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस चौंकाने वाली घोषणा में दम्पति ने कहा कि वह अब अपना समय उत्तर अमेरिका में व्यतीत करेंगे और प्रेस के साथ लंबे समय से स्थापित संबंधों को भी वे समाप्त कर रहे हैं। मीडिया की खबरों के अनुसार ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स ने अपनी दादी महारानी एलिजाबेथ और पिता प्रिंस चार्ल्स को बताए बिना यह बयान जारी किया ।

उत्तर अमेरिका में बिताएंगे अपना समय 

बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान के अनुसार उन्होंने कहा, ''हम शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की भूमिका से हट कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं और इस दौरान महारानी को हमारा पूरा सहयोग मिलता रहेगा।''

उन्होंने कहा, ''हमने अब ब्रिटेन और उत्तर अमेरिका में अपना समय बिताने की योजना बनाई है।'' बकिंघम पैलेस ने करीब एक घंटे 40 मिनट बाद दूसरे बयान में कहा कि हैरी और मेगन के साथ चर्चा प्रथम चरण में है।

उसने कहा, ''हम अलग रुख अपनाने की उनकी इच्छा समझते हैं लेकिन यह पेचीदा मसला है जिसे सुलझाने में समय लगेगा।''

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)