इराक में बड़े पैमाने पर व्याप्त भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को लेकर एक अक्टूबर से विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। इस प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में दर्जनों लोग मारे गए।

बगदाद: इराक की राजधानी में प्रदर्शनकारियों ने रविवार को सड़कों और सरकारी कार्यालयों को बंद कर फिर से प्रदर्शन शुरू कर दिया। महीने भर से चल रहे इस आंदोलन में लोग राजनीतिक व्यवस्था में बड़े परिवर्तन की मांग कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक अक्टूबर से लगातार जारी है प्रदर्शन

इराक में बड़े पैमाने पर व्याप्त भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को लेकर एक अक्टूबर से विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। इस प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में दर्जनों लोग मारे गए। प्रदर्शन फिर से तेज हो गए हैं। इनमें छात्र और मजदूर संगठनों का भी समर्थन शामिल है।

Scroll to load tweet…

सरकार ने सुधार का एक प्रस्ताव रखा है, जिसमें नया मतदान कानून पारित होने के बाद रोजगार अभियान, सामाजिक कल्याण योजनाओं और शुरुआती चुनावों को शामिल किया गया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)