रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 7.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र 140 किलोमीटर नीचे था। अभी तक किसी नुकसान या सुनामी की कोई खबर नहीं है। आफ्टरशॉक की आशंका के कारण प्रशासन निगरानी कर रहा है।
मॉस्को: रूस से एक बड़ी खबर आ रही है। देश के पूर्वी तट पर मौजूद कामचटका प्रायद्वीप में एक बेहद भयानक भूकंप आया है। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.0 मापी गई है।
स्थानीय समय के मुताबिक यह भूकंप दोपहर करीब 3:35 बजे आया। सीस्मोलॉजिकल सेंटर ने जानकारी दी है कि भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 140 किलोमीटर नीचे था। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी बड़े नुकसान या जान जाने की कोई खबर सामने नहीं आई है। रूस के सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने भी साफ कर दिया है कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है। हालांकि, बाद में भी झटके (आफ्टरशॉक) आने की आशंका है। इसे देखते हुए प्रशासन ने इलाके में अपनी निगरानी काफी तेज कर दी है।






