अफगानिस्तान में तालिबान लड़ाकों और अफगान सेना के बीच जारी लड़ाई को कवर करने पहुंचे रॉयटर्स के चीफ फोटोग्राफर दानिश सिद्दीकी की मौत हो गई। उन्हें पुलित्ज़र पुरस्कार मिल चुका था। CAA हो या किसाान आंदोलन या कोरोनाकाल मे श्मशान घाट की तस्वीरें;दानिश के फोटोज ने दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

कंधार. अफगानिस्तान में तालिबान लड़ाकों और अफगान सेना के बीच जारी लड़ाई के दौरान ख्यात फोटोजर्नलिस्ट दानिश सिद्धीकी की मौत हो गई। वे यहां युद्ध को कवर करने मौजूद थे। उन्हें पुलित्ज़र पुरस्कार मिल चुका था। CAA हो या किसाान आंदोलन या कोरोनाकाल मे श्मशान घाट की तस्वीरें;दानिश के फोटोज ने दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

भारतीय फोटोजर्नलिस्ट की मौत पर अफगानिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी ने शोक जताया है. उन्होंने कहा कि कंधार में तालिबान के अत्याचारों को कवर करने के दौरान फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी के मारे जाने की चौंकाने वाली खबरों से मुझे गहरा दुख हुआ है. मैं सिद्दीकी के परिवार और हमारे मीडिया परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं, मैं अपनी सरकार की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और स्वतंत्र मीडिया और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए अटूट प्रतिबद्धता दोहराता हूं. 

Scroll to load tweet…

विदेश सचिव ने सुरक्षा परिषद में जर्नलिस्ट को मारने की निंदा की
विदेश सचिव हर्ष वी.श्रृंगला ने भारतीय फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्धिकी की कंधार में तालिबानी-अफगानी संघर्ष के दौरान हत्या पर दुःख व्यक्त किया है। वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सैन्य संघर्ष के दौरान सिविलियन्स की सुरक्षा संबंधित मीटिंग में इस घटना पर दुःख जताने के साथ घटना की निंदा भी की है। 

Scroll to load tweet…

कंधार में युद्ध कवर करने गए थे
भारतीय फोटोजर्नलिस्ट दानिश कंधार में युद्ध कवर करने पहुंचे थे। वे अफगान सेना के साथ जुड़े थे। इस बीच स्पिन बोल्डक जिले में घात लगाकर उन पर हमला किया गया। तीन दिन पहले भी जब वे अफगान की स्पेशल फोर्स के साथ यात्रा कर रहे थे, तब भी तालिबान ने उनके दल पर हमला किया था। हालांकि इस हमले में वे सुरक्षित बच गए थे। तब उन्होंने ट्विट किया था कि वे भाग्यशाली रहे, जो सुरक्षित बच गए। 

pic.twitter.com/wipJmmtupp

Scroll to load tweet…

CAA प्रदर्शन हो या कोरोनाकाल में श्मशान घाट; दानिश के फोटो ने दुनियाभर को चौंकाया था, देखिए उन्हीं के कुछ ट्वीट

pic.twitter.com/E2cFrMpUMR

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/cihgk18grK

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/hnNF8hOLRV

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/BZd5bqdlcY

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/RYhPsVGCql

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें
तालिबान के क्रूर लड़ाकों से अकेले 18 घंटे तक लड़ता रहा ये अफगानी पुलिस अफसर; फिर से जहन्नुम बन गया ये देश

(दानिश की हत्या का यह फोटो ट्विटर पर शेयर किया गया था, एशियानेट इसकी पुष्टि नहीं करता