Vladimir Putin Warns America: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वो टैरिफ और प्रतिबंधों से भारत और चीन को धमकाने की कोशिश न करे।

Vladimir Putin Target America: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वह टैरिफ और प्रतिबंधों से भारत और चीन को धमकाने की कोशिश न करे। शंघाई समिट के बाद मीडिया से बात करते हुए पुतिन ने कहा कि आप भारत और चीन से इस तरह बात नहीं कर सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप प्रशासन इन दोनों एशियाई ताकतों को कमजोर करने की रणनीति के तहत आर्थिक दबाव बना रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत और चीन को अपना 'पार्टनर' बताते हुए पुतिन ने कहा कि अमेरिका का टैरिफ सिस्टम इन देशों के नेतृत्व को कमजोर करने की कोशिश है। उन्होंने कहा, 'डेढ़ अरब लोगों वाले भारत और मजबूत आर्थिक ताकत चीन जैसे देशों की अपनी राजनीतिक व्यवस्था और कानून हैं। जब कोई आपको धमकाता है तो ऐसे बड़े देशों के नेता कैसे रिएक्ट करेंगे, ये सोचना चाहिए।'

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस से तेल खरीदने पर भारत पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं और आगे भी कार्रवाई होगी। ट्रंप ने कहा, 'दो हफ्ते पहले मैंने कहा था कि अगर भारत रूस से तेल खरीदता है तो उसे बड़ी मुश्किल होगी। अब ऐसा ही हुआ है। इससे रूस को करोड़ों डॉलर का नुकसान हुआ है।' उन्होंने कहा कि दूसरे और तीसरे चरण के प्रतिबंधों पर विचार चल रहा है। पुतिन ने कहा कि वाशिंगटन का रवैया पुरानी औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा, 'औपनिवेशिक युग खत्म हो गया है। पार्टनर्स से बात करते वक्त धमकी की भाषा नहीं इस्तेमाल करनी चाहिए।'