चार्ल्स ने पहले मार्च 2020 में कोरोना संक्रमित हो गए थे। संक्रमित होने के बाद उन्होंने स्कॉटलैंड में रानी के बाल्मोरल एस्टेट में एक सप्ताह सेल्फ आइसोलेशन में बिताया था। चार्ल्स और कैमिला दोनों ने बूस्टर डोज ले लिया है।
लंदन। शाही परिवार कोरोना (Corona) की वजह से संकट में है। प्रिंस चार्ल्स (Prince Charles) की पत्नी डचेस ऑफ कॉर्नवाल (Duchess of Cornwall), कैमिला (Camilla) की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। प्रिंस चर्ल्स की रिपोर्ट इनके पहले पॉजिटिव आई थी। लंदन में उनके कार्यालय ने सोमवार को जानकारी दी है।
क्लेरेंस हाउस (Clarence House) के प्रवक्ता ने कहा कि 74 वर्षीय कैमिला सेल्फ आइसोलेशन में हैं। गुरुवार प्रिंस चार्ल्स की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से वह क्वारंटीन हो गए थे।
क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय को लेकर सभी चिंतित
शाही परिवार में प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला के कोविड पॉजिटिव आने के बाद सभी चिंतित हैं। वजह यह कि दो दिनों पहले ही प्रिंस चार्ल्स अपनी मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से मिले थे। इससे इस बात पर चिंता जताई जा रही है कि कहीं ब्रिटिश सिंहासन के उत्तराधिकारी ने अपनी मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को वायरस ट्रांसफर तो नहीं कर दिया होगा।
प्रिंस पूर्व में भी हो चुके हैं संक्रमित
चार्ल्स ने पहले मार्च 2020 में कोरोना संक्रमित हो गए थे। संक्रमित होने के बाद उन्होंने स्कॉटलैंड में रानी के बाल्मोरल एस्टेट में एक सप्ताह सेल्फ आइसोलेशन में बिताया था।
प्रिंस और उनकी पत्नी दोनों ने बूस्टर डोज लिया
चार्ल्स और कैमिला दोनों ने बूस्टर डोज ले लिया है। इन लोगों ने जनता को भी ऐसा करने का आग्रह किया है।
बीते सप्ताह कैमिला ने किया था कई कार्यक्रमों में हिस्सा
कैमिला का पिछला सप्ताह काफी व्यस्त रहा। वह बीते सप्ताह गुरुवार को कई कार्यक्रमों में शिरकत की थीं। उन्होंने एक यौन उत्पीड़न क्लिनिक का दौरा किया। इसके अलावा एक सामुदायिक रसोई का उद्घाटन किया और एक चैरिटी का दौरा किया जो अपराध के पीड़ितों के साथ काम करती है।
महारानी के 70 साल राजसिंहासन पर हुए पूरे
महारानी गद्दी पर 70 साल पूरे कर रही हैं। उन्होंने इस महीने घोषणा की कि उसे उम्मीद है कि चार्ल्स के राजा बनने पर कैमिला को क्वीन कंसोर्ट के रूप में जाना जाएगा।
यहभीपढ़ें:
ABG शिपयार्डकंपनीऔरडायरेक्टर्सपर 28 बैंकोंसे 22,842 करोड़धोखाधड़ीकाआरोप, CBI नेदर्जकिया FIR
United Nations केपांचकर्मचारियोंका Al-Qaeda नेकियाअपहरण, कबिलाईनेताओंनेरिहाईकेलिएशुरूकीबातचीत
पूर्वोत्तरदिल्लीहिंसामेंतीनआरोपियोंकेखिलाफआरोपतय, दंगेकेबादखौफसेकोईगवाहनहींआरहाथासामने
बीजेपीनेकिरीटसौमैय्याकाआरोपःमहाराष्ट्रसरकारनेएकचायवालेकोदिया 100 cr केकोविडसेंटरकाकॉन्ट्रैक्ट
