रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी नेता शी चिनफिंग ने दोनों देशों को जोड़ने वाली पहली गैस पाइपलाइन की शुरूआत की लगभग 10,000 लोगों ने इस विशाल पाइपलाइन के निर्माण के लिए काम किया था

मास्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी नेता शी चिनफिंग ने दोनों देशों को जोड़ने वाली पहली गैस पाइपलाइन की शुरूआत की। पुतिन ने एक समारोह के दौरान कहा,''यह ऐतिहासिक घटना न केवल वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए, बल्कि रूस तथा चीन के लिए, हमारे और आपके लिए महत्वपूर्ण है।''

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टेलीविजन पर इस समारोह का सीधा प्रसारण किया गया शी चिनफिंग ने रूसी टेलीविजन पर अनुवादित बयानों में कहा कि यह परियोजना ''हमारे देशों के बीच एक पारस्परिक लाभप्रद सहयोग का एक मॉडल के रूप में काम कर रही है।'' चीनी राष्ट्रपति ने कहा,''चीन-रूस संबंधों का विकास हमारे दोनों देशों के लिए विदेश नीति की एक प्राथमिकता है और रहेगी।''

रूसी गैस कंपनी गजप्रोम के प्रमुख अलेक्सी मिलर ने कहा कि लगभग 10,000 लोगों ने इस विशाल पाइपलाइन के निर्माण के लिए काम किया था। उन्होंने कहा,''गैस चीन की पाइपलाइन प्रणाली में जा रही है।''

उल्लेखनीय है कि 3000 किलोमीटर लंबी यह पाइपलाइन पूर्वी साइबेरिया के दूरदराज के इलाकों से सीमा पर ब्लागोवेशचेंस्क तक जाती और फिर चीन में जाती है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)