रूस में 8.8 तीव्रता का भूकंप आने के चलते उत्तरी प्रशांत क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी जारी। जापान में 50cm ऊंची सुनामी लहरें उठी। व्हेल किनारे पर बहकर आ गईं। 

Russia Earthquake Updates: रूस में 2011 के बाद से दुनिया का सबसे शक्तिशाली भूकंप आया है। बुधवार तड़के रूस के सुदूर पूर्व कामचटका प्रायद्वीप पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.8 मापी गई। इसके चलते उत्तरी प्रशांत क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। यह 1952 के बाद से इस क्षेत्र में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है। भूकंप विज्ञानियों ने आने वाले हफ्तों में 7.5 तीव्रता तक के और भूकंपों की चेतावनी दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जापान में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

भूकंप के चलते रूस के उत्तरी कुरिल्स्क में सुनामी की लहर आई। इससे बस्ती के कुछ हिस्सों और एक स्थानीय मछली पकड़ने की सुविधा में पानी भर गया। कामचटका, कुरील द्वीप समूह और जापान के कुछ हिस्सों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अलास्का, हवाई और यहां तक कि न्यूजीलैंड तक में सुनामी सायरन बजे हैं।

Scroll to load tweet…

जापान में व्हेल बहकर किनारे पर आ गईं

रूस में 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद जापान के तट पर भीषण सुनामी आई। इसके चलते व्हेल बहकर किनारे पर आ गईं। जापान के इशिनोमाकी में 50 सेंटीमीटर ऊंची सुनामी लहरें उठीं। यहां के लोगों को माउंट हियोरियामा के सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। व्हेल दुनिया की सबसे बड़ी मछली है, लेकिन सुनामी ने उसे तट पर पहुंचा दिया, मानों जमीन पर पटक दिया हो। 

Scroll to load tweet…

जापान में एक दिन से ज्यादा रह सकती है सुनामी

जापानी अधिकारियों ने संदेश जारी कर बताया है कि जापान में सुनामी की पहली लहरें देखी गईं हैं। खतरा अभी टला नहीं है। एक दिन से ज्यादा समय तक बड़ी सुनामी आने की आशंका है। सुनामी से नुकसान का खतरा है। यह अचानक आ सकती है। कृपया सुरक्षित स्थानों से बाहर न निकलें। सुनामी उच्च ज्वार के साथ आई तो संभावना है कि जल स्तर वर्तमान स्तर से और बढ़ जाएगा।

Scroll to load tweet…

फिलीपींस में सुनामी की चेतावनी जारी

फिलीपींस और इंडोनेशिया में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। यहां अन्य क्षेत्रों की तुलना में छोटी लहरें आने की आशंका है। निवासियों से तटीय क्षेत्रों से दूर रहने का आग्रह किया गया है। फिलीपींस की ज्वालामुखी और भूकंप विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी की। एजेंसी ने कहा कि बुधवार दोपहर (मनीला समय) 1 मीटर से कम ऊंची सुनामी लहरें आने की आशंका है। 20 से ज्यादा प्रांतों के लोगों को समुद्र तटों और तटीय इलाकों के पास न जाने की चेतावनी दी गई है।

इंडोनेशिया में सुनामी की चेतावनी जारी

इंडोनेशियाई मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने पूर्वी इंडोनेशिया के कुछ हिस्सों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी उत्तरी सुलावेसी, उत्तरी मालुकु, पश्चिमी पापुआ और गोरोंटालो के तटीय क्षेत्रों के लिए है। अधिकारियों ने लोगों से समुद्र तट से दूर रहने का आग्रह किया है।