अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने की संभावना बढ़ गई है। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin से ‘Productive’ बातचीत के बाद यह दावा किया। पढ़ें पूरी खबर।

Russia Ukraine Ceasefire: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने शुक्रवार को कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) खत्म होने की अब बहुत अच्छी संभावना है। उन्होंने खुलासा किया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के साथ उनकी बहुत प्रोडक्टिव चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि यह खूनी संघर्ष जल्द खत्म होगी। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पुतिन से चारों तरफ से घिरे यूक्रेनी सैनिकों की जान बख्शने का अनुरोध किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्रंप ने Truth Social पोस्ट में लिखा: कल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हमारी बहुत अच्छी और उत्पादक चर्चा हुई। इस भीषण और खूनी युद्ध के समाप्त होने की बहुत अच्छी संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने पुतिन से अनुरोध किया है कि वह पूरी तरह से घिरे हुए यूक्रेनी सैनिकों की जान बख्शें।

युद्धविराम (Ceasefire) की कोशिश, WW3 को लेकर Trump की चेतावनी

ट्रंप पहले भी यह कह चुके हैं कि वह चाहते हैं कि रूस और यूक्रेन जल्द से जल्द युद्धविराम (Ceasefire) पर सहमत हों। उन्होंने बार-बार इस युद्ध को World War 3 में बदलने की संभावना को लेकर चेतावनी दी है।

रूस-यूक्रेन युद्ध 2022 से जारी है और अब तक हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अमेरिका और पश्चिमी देश इस संघर्ष को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। ट्रंप के इस नए बयान ने युद्धविराम को लेकर उम्मीदें जगा दी हैं।