रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का आज 13वां दिन है। रूस ने यूक्रेन के सुमी में भीषण बमबारी की है। सुमी शहर बमबारी के चलते तबाह हो गया है। 

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का आज 13वां दिन है। रूस ने यूक्रेन के सुमी में भीषण बमबारी की है। सुमी शहर बमबारी के चलते तबाह हो गया है। रिहायशी इमारतें धमाके के चलते ध्वस्त हो गए हैं। हर तरफ मलबा फैल गया है। यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि रूस ने 500 किलो के बम सुमी पर गिराए हैं। इस हमले के चलते 18 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में दो बच्चे शामिल हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुमी में करीब 700 भारतीय छात्र फंसे हैं। यहां रूस और यूक्रेन की सेना के बीच घमासान लड़ाई जारी है। इसके चलते भारतीय नागरिकों की जान भी खतरे में है। सुमी रूस की सीमा से सिर्फ 60 किलोमीटर दूर है। यहां से मेडिकल छात्रों को निकाला गया है। उनके साथ रेड क्रॉस और भारतीय दूतावास के लोग मौजूद हैं।

17400 भारतीयों को लाया गया वापस 
दूसरी ओर यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को 'ऑपरेशन गंगा' के तहत बचाकर लाना जारी है। यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 7 विशेष नागरिक उड़ानों द्वारा मंगलवार को 1314 भारतीयों को वापस लाया गया है। इसके साथ ही 22 फरवरी 2022 को विशेष उड़ानों के शुरू होने के बाद से अब तक 17,400 से अधिक भारतीयों को वापस लाया जा चुका है। 73 विशेष नागरिक उड़ानों द्वारा वापस लाये गए भारतीयों की संख्या 15,206 हो गई है। 201 भारतीयों के साथ एक सी-17 आईएएफ उड़ान के आज शाम तक आने की उम्मीद है। इससे पहले ऑपरेशन गंगा के हिस्से के रूप में आईएएफ द्वारा 10 उड़ानें के जरिये 2056 यात्री वापस लाये गए थे।

यह भी पढ़ें- गोलीबारी और बम धमाकों के बीच सैनिक प्रेमी कपल ने की शादी, 22 साल पुरानी है इनकी लवस्टोरी

आज की विशेष नागरिक उड़ानों में से 4 नई दिल्ली आयी हैं, जबकि 2 मुंबई पहुंची हैं। एक उड़ान की देर शाम तक आने की उम्मीद है। बुडापेस्ट से 5 उड़ानें तथा बुखारेस्ट और सुसेवा से एक-एक उड़ान आई हैं। बुधवार को सुसेवा से 2 विशेष नागरिक उड़ानें के परिचालन की उम्मीद है, जिससे 400 से अधिक भारतीयों को स्वदेश वापस लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन में फंसी बच्चियों का दर्द 'याद ना दिलाओ वो 10 दिन', देखें पोलैंड से Asianet की रिपोर्ट