रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) को 26 अप्रैल को 62 दिन हो चले हैं। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि युद्ध में अब तक 15000 रूसी सैनिक मारे गए हैं। इंफो सेपियन्स एजेंसी के एक पोल में कहा गया है कि 93% यूक्रेनी नागरिकों को भरोसा है कि उनकी सेना रूस को परास्त कर देगी।

वर्ल्ड न्यूज.यूक्रेन ने दावा किया है कि युद्ध में अब तक 15000 रूसी सैनिक मारे गए हैं। यूके यूक्रेन को 22 एम्बुलेंस और 40 फायर ब्रिगेड गाड़ियां भेज रहा है। यूक्रेन ने रूस के 10 हवाई ठिकानों को नष्ट किया है। यूक्रेनी वायु सेना के प्रवक्ता यूरी इग्नाट ने कहा कि रूस ने तीन हवाई जहाज, तीन क्रूज मिसाइल और चार यूएवी खो दिए। 25 अप्रैल को खार्किव ओब्लास्ट में 4 लोग मारे गए, जबकि 9 घायल हो गए। खार्किव ओब्लास्ट के गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव के अनुसार, रूसी सेना क्षेत्रीय राजधानी खार्किव में आवासीय इलाकों पर गोलाबारी कर रही है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) को 26 अप्रैल को 62 दिन हो चले हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Russia Ukraine War Update: यु्द्ध का अपडेट
इंफो सेपियन्स एजेंसी के एक पोल में कहा गया है कि 93% यूक्रेनी नागरिकों को भरोसा है कि उनकी सेना रूस को परास्त कर देगी। इधर, अमेरिका ने यूक्रेन को सोवियत काल के 165 मिलियन डॉलर मूल्य के हथियारों की बिक्री को परमिशन दे दी है। रूसी सैनिकों ने खेरसोन सिटी काउंसिल पर कब्जा कर लिया है। शहर के मेयर इगोर कोल्यखेव ने सोशल मीडिया पोस्ट में इसका खुलासा किया। युद्ध को रोकने की डिप्लोमैटिक कोशिशें भी जारी हैं। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस सीजफायर के लिए आज रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मॉस्को में मुलाकात करेंगे। वे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मिलने यूक्रेन भी जाएंगे।

दुनिया पर खड़ा होगा अनाज का संकट
यूके की खुफिया(UK intelligence) जानकारी के अनुसार, रूसी आक्रमण ने यूक्रेन के अनाज उत्पादन पर काफी बुरा असर डाला है। यूक्रेन में आक्रमण के बाद कम बुवाई क्षेत्रों के कारण 2021 की तुलना अनाज की फसल 2022 में लगभग 20% कम होने की संभावना है, जो वैश्विक अनाज की कीमत में वृद्धि करेगा। यह आर्थिक रूप से विकासशील देशों को सबसे अधिक प्रभावित करेगा। बता देंकि यूक्रेन विश्व में कृषि वस्तुओं का चौथा सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक है।

तीन साल बाद यूक्रेन में अमेरिकी राजदूत की नियुक्ति
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने लगभग 3 साल बाद यूक्रेन में अपना राजदूत नामित(nominates ambassador) किया है। अभी तक यह पोस्ट खाली थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ब्रिजेट ब्रिंक( Bridget Brink ) को यूक्रेन में नए अमेरिकी राजदूत के रूप में नामित किया है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा 2019 में मैरी योवानोविच(Marie Yovanovitch ) को पद से हटाने के बाद से यूक्रेन का कोई राजदूत नहीं रहा है। ब्रिंक स्लोवाकिया में वर्तमान राजदूत हैं और उनके पास विदेश विभाग में उनके काम सहित 25 से अधिक वर्षों का राजनयिक अनुभव है।

10 लाख लोगों को निकाला
मानवीय गलियारे के तहत करीब 1 मिलियन लोगों को युद्धग्रस्त क्षेत्रों से सुरक्षित निकाला गया है। यूक्रेन की उप प्रधान मंत्री इरिना वीरेशचुक ने 25 अप्रैल को कहा कि यह अधिकारियों के प्रयासों से बसों की बदौलत संभव हुआ, जिन्होंने कम से कम 350,000 लोगों को बाहर पहुंचाया, जबकि बाकी निजी कारों से निकले।

ब्रिटेन ने लगाया रूसी जासूसी उपकरणों पर बैन
ब्रिटेन ने रूस को जासूसी उपकरणों(spy equipment) के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया, जबकि यूक्रेन के सामानों पर शुल्क हटा दिया गया है। यूके अब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का निर्यात नहीं करेगा, जिनका उपयोग रूस को संचार को रोकने और निगरानी करने के लिए किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, यूक्रेन की अर्थव्यवस्था का समर्थन करने के लिए, यूके यूक्रेनी सामानों पर सभी व्यापार शुल्क हटा देगा।

ओचाकिव पर मिसाइल अटैक
रूस ने ओचाकिव(Ochakiv) पर मिसाइल हमले शुरू किए हैं। उसने कई भारी रॉकेट लांचरों के साथ मायकोलाइव पर गोले दागे। क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन की रिपोर्ट है कि रूसी सैनिकों ने एक किराने की दुकान और आवासीय भवनों सहित माइकोलायिव में नागरिक बुनियादी ढांचे को हिट करने के लिए Smerch रॉकेट लांचर का इस्तेमाल किया, जिसमें एक नागरिक घायल हो गया। X-35 एंटी-शिप मिसाइलों ने दक्षिणी शहर ओचाकिव के तट के साथ आवासीय प्रॉपर्टी पर हमला किया।

यह भी पढ़ें
रूस के विदेश मंत्री ने दी चेतावनी-World War III का असली खतरा मंडरा रहा, यूक्रेन के साथ शांति वार्ता रहेगा जारी
रूस के खिलाफ यूक्रेन का ब्रम्हास्त्र बनी मिसाइल भारतीय सेना में हुई शामिल, इजराइल का साथ, चीनी सेना में हड़कंप
Russia Ukraine War: यूक्रेन के सिर पर मंडराने लगा न्यूक्लियर बम फूटने का खतरा, जानिए चौंकाने वाला खुलासा