जंग (Russia Ukraine War) में रूस के खिलाफ यूक्रेन को बड़े पैमाने पर मदद करने की अमेरिका-नाटो की टॉप सीक्रेट योजनाएं लीक हो गईं हैं। इससे पेंटागन में हड़कंप मचा है। डॉक्यूमेंट्स को ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्स से हटाने की कोशिश जारी है।

Russia Ukraine War. एक साल से अधिक समय रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई चल रही है। पिछले साल रूस ने हमला किया था तब बहुत से रक्षा विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया था कि यूक्रेन अधिक दिनों तक रूस का सामना नहीं कर पाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमेरिका और नाटो के देशों ने यूक्रेन का साथ दिया। हथियारों और पैसे से उसकी मदद की। इसी मदद के चलते एक साल से अधिक समय से यूक्रेन खुद के कई गुणा ताकतवर देश रूस का सामना कर रहा है। अमेरिका और नाटो की योजनाएं यूक्रेन को और अधिक सहायता देने की हैं। ये टॉप-सीक्रेट योजनाएं लीक हो गईं हैं, जिससे अमेरिकी सेना के मुख्यालय पेंटागन में हड़कंप मच गया है।

ट्विटर और टेलीग्राम पर अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट्स

पेंटागन ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि टॉप सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स कैसे लीक हुए और इनके लिए कौन लोग जिम्मेदार हैं? अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन द्वारा पूरी कोशिश की जा रही है कि लीक हुए डॉक्यूमेंट्स को ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाया जा सके। डॉक्यूमेंट्स ट्विटर और टेलीग्राम पर अपलोड किए गए हैं। टेलीग्राम के आधा बिलियन से अधिक यूजर हैं। यह रूस में व्यापक रूप से उपलब्ध है। पेंटागन के एक प्रवक्ता ने न्यूयॉर्क टाइम्स को लीक की पुष्टि की और कहा कि रक्षा विभाग 'मामले की समीक्षा' कर रहा है।

रूस के 17.5 हजार सैनिकों की हुई मौत

लीक हुए डॉक्यूमेंट्स में यूक्रेन को हथियारों की डिलीवरी, सैन्य योजनाएं और यूक्रेनी सेना की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी है। इसमें यह भी बताया गया है कि फरवरी 2023 तक जंग से कितने लोगों की मौत हुई है। अमेरिका और नाटो की खुफिया एजेंसियों के अनुसार रूस के करीब 16 हजार से 17.5 हजार सैनिकों की मौत हुई है। वहीं, यूक्रेन के 61 हजार से 71.5 हजार लोग जंग के चलते मारे गए हैं।

यूक्रेन के 60 फाइटर प्लेन नष्ट हुए
लीक हुए डॉक्यूमेंट्स के अनुसार पश्चिमी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि लड़ाई में रूस के 7 फाइटर प्लेन, 8 हेलिकॉप्टर और 600 टैंक व अन्य बख्तरबंद गाड़ियां नष्ट हुईं हैं। वहीं, यूक्रेन के करीब 60 फाइटर प्लेन, 32 हेलिकॉप्टर और जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलों की 95 इकाइयां नष्ट हुईं हैं।

यह भी पढ़ें- फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के खिलाफ इजरायली सेना की बड़ी कार्रवाई, दो टनल और हथियारों के कारखानों पर किया हमला

दस्तावेजों में एक दर्जन यूक्रेनी लड़ाकू ब्रिगेडों की स्थिति, उनके उपकरण और वे कब रूसी सेना से लड़ने के लिए तैयार हो सकते हैं इसकी जानकारी दी गई है। इसके अलावा अमेरिका द्वारा यूक्रेन को दिए गए HIMARS आर्टिलरी सिस्टम को ऑपरेट करने में कितना खर्च किया जा सकता है, इसकी जानकारी भी दी गई है।

यह भी पढ़ें- रमजान के पवित्र महीने में आटे के लिए तड़प रहे पाकिस्तानी, नहीं मिल रहा गैस, सरकार बचाने के लिए सेना की शरण में शरीफ