रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों पर दुश्मन पैदा करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय नेतृत्व की तारीफ की है। 

सोची। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने पश्चिमी देशों पर उन देशों के लिए "दुश्मन पैदा करने" का आरोप लगाया जो आंख बंद कर उनका अनुसरण करने के लिए तैयार नहीं हैं। पुतिन ने गुरुवार को कहा कि भारतीय नेतृत्व देशहित में स्वतंत्र रूप से काम कर रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोची में वल्दाई इंटरनेशनल डिस्कशन क्लब में पुतिन ने कहा, "वे (पश्चिम) हर किसी के लिए एक दुश्मन बनाने की कोशिश कर रहे हैं जो पश्चिमी अभिजात वर्ग का आंख बंद करके अनुसरण करने के लिए तैयार नहीं हैं। कोई भी खतरे में है, जिसमें पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना भी शामिल है। एक निश्चित बिंदु पर भारत भी ऐसा बन सकता है। भारतीय नेतृत्व अपने राष्ट्र के हित में स्वतंत्र रूप से कार्य कर रहा है।”

Scroll to load tweet…

पुतिन बोले- पश्चिमी देश चुनिंदा तरीके से दुश्मन बनाते हैं

पुतिन ने आगे कहा, "वे (पश्चिमी देश) अरब दुनिया से भी दुश्मन बनाते हैं। वे ऐसा चुनिंदा तरीके से करते हैं। उन्होंने मुसलमानों की छवि शत्रुतापूर्ण बनाने की कोशिश की।" इससे पहले भी व्लादिमीर पुतिन ने एक अन्य कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उनके नेतृत्व के लिए प्रशंसा की थी। पुतिन ने मोदी को बहुत बुद्धिमान व्यक्ति बताया था।

प्रभुत्वशाली देशों को नहीं वास्तविकता का एहसास

पुतिन ने कहा कि यूक्रेन ने जिस लड़ाई को शुरू किया है हमारी सैन्य कार्रवाई उसे खत्म करने के लिए जारी है। प्रभुत्वशाली देशों को वास्तविकता का कोई एहसास नहीं है। रूस ने एक शक्तिशाली नई रणनीतिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। पुतिन ने इस संभावना से इनकार किया है कि वह तीन दशकों से अधिक समय में पहली बार परमाणु विस्फोट वाले हथियार का टेस्ट कर सकता है।

मास्को के खिलाफ हमला हुआ तो हमारी सैकड़ों मिसाइलें हवा में होंगी

पुतिन ने कहा कि मॉस्को ने हजारों मील की संभावित रेंज वाली परमाणु-संचालित और परमाणु-सक्षम क्रूज मिसाइल ब्यूरवेस्टनिक का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। रूस ने अपने सरमाट अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम पर काम लगभग पूरा कर लिया है। पुतिन ने कहा कि सही दिमाग वाला कोई भी व्यक्ति मास्को के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा। अगर इस तरह के हमले का पता चला तो हमारी सैकड़ों मिसाइलें हवा में दिखाई देंगी। एक भी दुश्मन के बचने की संभावना नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- भारत सरकार के कड़े रुख से जस्टिन ट्रूडो को आई अकल, कहा- नहीं बिगाड़ना चाहता बात

पहले भी पुतिन ने की है नरेंद्र मोदी की तारीफ

पुतिन ने कहा था, "हमारे प्रधानमंत्री मोदी के साथ बहुत अच्छे राजनीतिक संबंध हैं। वह बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं। उनके नेतृत्व में भारत प्रगति कर रहा है।" पुतिन द्वारा भारतीय नेतृत्व की प्रशंसा भारत में जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर आई है। जी20 के सभी देश नई दिल्ली घोषणा पर सहमत हुए थे। इसे मॉस्को ने "मील का पत्थर" के रूप में सराहा। घोषणा में रूस पर दोष लगाए बिना यूक्रेन में चल रही लड़ाई खत्म करने और शांति पर जोर दिया गया था। यह पिछले बाली घोषणा से हटकर था।

यह भी पढ़ें- चीनी परमाणु पनडुब्बी में 55 जवानों की बॉडी में बना जहर- सबकी मौत, सच साबित हुई दूसरे के लिए गड्ढा खोदने वाली बात