रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने मेड इन इंडिया पहल का हवाला देते हुए नरेंद्र मोदी के काम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमें भारत से सीखना चाहिए।

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने एक इंटरव्यू में भारत के मेड इन इंडिया (Made In India) पहल की जमकर तारीफ की है। उन्होंने इस अभियान से सबक लेते हुए रूस में रूस द्वारा बनाए सामानों का इस्तेमाल अधिक किए जाने का आह्वान किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

व्लादिमीर पुतिन रूस में बनी कारों को ड्राइव करना पसंद करते हैं। इस संबंध में सवाल किए जाने पर पुतिन ने कहा कि हमें अपने बहुत से पार्टनर्स से सीखने की जरूरत है। हमें भारत में अपने साझेदारों से सीखना चाहिए। वे भारत में बनी कारों और जहाजों के इस्तेमाल करने पर बहुत अधिक फोकस कर रहे हैं।

पुतिन बोले- नरेंद्र मोदी कर रहे हैं अच्छा काम

पुतिन ने कहा इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। वह अपने देश के लोगों को भारत में बने प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। वह इसके लिए मेड इन इंडिया अभियान चला रहे हैं। वह सही काम कर रहे हैं। हमारे पास भी रूसी वाहन उपलब्ध हैं। हमें इसका उपयोग करना चाहिए।