दक्षिण-पश्चिमी जर्मनी के हीडलबर्ग शहर में गोलीबारी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं।  

बर्लिन : दक्षिण-पश्चिमी जर्मनी के हीडलबर्ग शहर में गोलीबारी (shooting) की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं पुलिस ने हमलावर को भी मार गिराया है. पुलिस अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हमलावर मारा गया
अधिकारियों ने बताया कि घटना हीडलबर्ग शहर की एक यूनिवर्सिटी के लेक्चर हॉल में हुई है। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि अपराधी भी मारा गया है, लेकिन यह नहीं बताया कि वह कैसे मारा गया। इससे पहले ट्विटर पर लोगों से हीडलबर्ग के न्यूएनहाइमर फेल्ड क्षेत्र से दूर रहने को कहा था, जहां शहर का विश्वविद्यालय परिसर स्थित है।

पुलिस घायलों के बारे में जानकारी देने से किया इनकार
पुलिस ने यह नहीं बताया कि कितने लोग घायल हुए हैं और कितने लोगों की हालत गंभीर है। विश्वविद्यालय के प्रेस कार्यालय ने घटना के बारे में बताने से इनकार कर दिया है। विश्वविद्याल ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

लंबी बैरल वाली बंदूक का हमलावर ने किया इस्तेमाल
पुलिस का कहना है कि गोलीबारी में इस्तेमाल किया गया हथियार एक लंबी बैरल वाली बंदूक थी। हीडलबर्ग फ्रैंकफर्ट के दक्षिण में स्थित है और वहां तकरीबन 1,60,000 लोग रहते हैं। यहां पर स्थित विश्वविद्यालय जर्मनी के सबसे प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में से एक है।

यह भी पढ़ें
Ayesha : मुस्लिम महिलाओं के लिए प्रेरणादायक, बनेंगी SC की पहली महिला जज, जानें उनसे जुड़ी रोचक बातें