इटली में हुए नाव हादसे ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। ऐसे में अब पाकिस्तान के लिए बुरी खबर सामने आई है।

इस्लामाबाद. इटली में हुए नाव हादसे ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। ऐसे में अब पाकिस्तान के लिए बुरी खबर सामने आई है। यहां शाहीदा रजा नाम की महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी भी इस नाव पर सवार थी। घटना पिछले रविवार को हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चिंटू नाम से थीं फेमस
शाहीदा को लोग चिंटू नाम से भी जानते है। वह पाकिस्तान की राष्ट्रीय हॉकी टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने घरेलू फुटबॉल में काफी भाग लिया ।

जिंदगी के बुरे दौर से गुजर रही थीं

पाकिस्तान मीडिया की मानें तो शाहीदा अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रही थी। वह एक सिंगल मदर थी, उनका तलाक हो चुका था। उन्होंने अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए गैर कानूनी रूप से यूरोप जाने का मन बना लिया था।

पाक हॉकी फेडरेशन ने जताया दुख

पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के वाइस प्रेसीडेंट शहला रजा और वुमन विंग सेक्रेटरी तंजीला अमीर चीमा समेत बाकि अन्य साथियों ने उनकी मौत पर दुख जताया है।