दुनिया में सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश चीन ने अपनी जनसंख्या बढ़ाने के लिए एक चौंकाने वाला फैसला किया है। अब यहां के माता-पिता 3 बच्चे पैदा कर सकेंगे। इससे पहले यहां एक और फिर 2 बच्चे पैदा करने की ही अनुमति थी। यह फैसला दुनियाभर के लिए हैरानी की वजह हो सकता है, लेकिन ड्रैगन तुलनात्मक रूप से अपनी घटती जनसंख्या को लेकर चिंतित है। बता दें कि दुनिया की 7.7 अरब आबादी में चीन 18.38% हिस्सा रखता है।

बीजिंग. चीन ने जनसंख्या वृद्धि की दिशा में एक चौंकाने वाला फैसला किया है। ड्रैगन ने सोमवार को ऐलान किया कि माता-पिता अब 3 बच्चे पैदा कर सकेंगे। यह फैसला हाल में आए आंकड़ों के बाद लिया गया। इन आंकड़ों में कहा गया कि चीन में बच्चों की जन्मदर में गिरावट आई है। बता दें कि दुनिया की 7.7 अरब आबादी में चीन 18.38% हिस्सा रखता है। चीन की आधिकारिक न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट में कहा गया कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अध्यक्षता में एक पोलित ब्यूरो की बैठक के दौरान इस फैसले को मंजूरी दी गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2016 में बनी थी 2 बच्चों की पॉलिसी
चीन ने 2016 में एक बच्चे की पॉलिसी को खत्म करके टू-चाइल्ड पॉलिसी को अपनाया था। लेकिन अब इसे तीन बच्चे तक कर दिया है। इसके साथ ही परिवार नियोजन के नियमों में भी ढील देने का ऐलान किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, 2010 से 20 के बीच चीन में जनसंख्या सिर्फ 0.53% थी। जबकि 2000 से 2010 के बीच यही आकड़ा 057% था। चीन में 2020 में सिर्फ 12 मिलियन बच्चे जन्मे। जबकि 2016 में 18 मिलियन। बता दें कि 1970 में चीन में वन चाइल्ड पॉलिसी लागू की गई थी, ताकि बेतहाशा जनंसख्या वृद्धि को रोका जा सके। 

चीन के बाद भारत रखता है दूसरा नंबर
दुनिया की कुल आबादी 7.7 अरब है। चीन की कुल आबादी 141 करोड़ है। यह दुनिया का 18.38% है। भारत की कुल आबादी 134 करोड़ है। यह दुनिया का 17.38% है। अमेरिका की कुल अबादी 34 करोड़ है। यह दुनिया का 4.44% है। इंडोनेशिया की कुल आबादी 22 करोड़ है। यह दुनिया का 2.99% है। जबकि पाकिस्तान की कुल आबादी 21 करोड़ है। यह दुनिया का 2.78% है। बता दें कि 1974 में दुनिया की कुल आबादी 4 अरब थी। 1987 में यह 5 अरब और 1999 में 6 अरब हो गई थी। दुनिया में हर सेकंड में एक बच्चा पैदा होता है। 1950 में दुनिया की कुल आबादी 250 करोड़ ही हुआ करती थी।

यह भी पढ़ें-इन 20 शहरों ने दुनिया में भारी भीड़ कर दी, जानिए किस देश में है सबसे अधिक जनसंख्या