वायु सेना की नयी नीति को सात फरवरी को अंतिम रूप दिया गया। नागरिक अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था ‘सिख कोअलिशन’ ने कहा कि "किसी भी सिख-अमेरिकी को अपनी धार्मिक मान्यताओं और अपनी करियर की महत्वाकांक्षाओं के बीच चयन नहीं करना चाहिए।"

वाशिंगटन. अमेरिकी वायु सेना ने सिखों सहित विभिन्न समुदायों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अपने ड्रेस कोड में बदलाव किया है ताकि इन समुदाय के लोगों को बल में शामिल होने में किसी अड़चन का सामना नहीं करना पड़े।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वायु सेना की नयी नीति को सात फरवरी को अंतिम रूप दिया गया। नागरिक अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था ‘सिख कोअलिशन’ ने कहा कि "किसी भी सिख-अमेरिकी को अपनी धार्मिक मान्यताओं और अपनी करियर की महत्वाकांक्षाओं के बीच चयन नहीं करना चाहिए।"

संस्था ने कहा कि वायुसेना में नीतिगत बदलाव उसके अभियान का परिणाम है जो उसने 2009 में शुरू किया था। 

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतिकात्मक फोटो)